आमोदेई में ग्रामीण टिका लेने से कर रहे थे परहेज, जागरूकता अभियान के बाद दो दिनों में 400 लोगों ने लिया टिका!
रक्सौल।(vor desk )।अफवाह और अशिक्षा के कारण कोविन टिकाकरण पर बुरा असर पड़ रहा है,जिसको ले कर रक्सौल एसडीओ आरती लगातार मुहिम चला कर लोगों को जागरूक कर रही हैं कि टिका का कोई साइड इफेक्ट नही है।यह निःशुल्क है और पूरी तरह सुरक्षित है।
एसडीओ आरती का फोकस अल्पसंख्यक और पिछड़ी बस्तियों पर है,जहां ,टिकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए जोर शोर से अभियान चल रहा है।
इसी क्रम में रामगढ़वा प्रखण्ड के आमोदेई में जागरूकता अभियान चलाया गया।टिका एक्सप्रेस की टीम वहां शुक्रवार और शनिवार को टिकाकरण किया।
इसमे खुद एसडीओ आरती ,बीडीओ राकेश व आरबीएसके की टीम इसमे सक्रिय रही।
रक्सौल के रहने वाले जाने माने चिकित्सक व रामगढ़वा पीएचसी के प्रभारी डॉ प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में आरबीएसके की टीम ने रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण किया।
इस टीम में डॉ सीबी कुमार, नेयाज आलम,एएनएम सीमा कुमारी शामिल थे।
इस टीम द्...









