रक्सौल।( vor desk )।बिहार सरकार के अनलॉक 1 के तहत पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने आदेश जारी किया है,जिसके तहत 9 जून को भी दुकान खुलेगी।अल्टरनेट डे के हिसाब से उक्त आदेश के तहत दुकाने खुल सकेंगी।जानिए और क्या है आदेश:
रक्सौल/छौड़ादानो।( vor desk )।तस्करी की एक क्विंटल नब्बे किलोग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों की कार्रवाई में उक्त सफलता मिली है।
एसएसबी 71 वीं वाहिनी के कमांडेंट देवानन्द के निर्देश पर डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार व कोरैया कैम्प प्रभारी अंसल श्रीवास्तव के नेतृत्व में उक्त ऑपरेशन हुआ।बताया गया कि गुप्त सूचना तस्करों का पीछा शुरू किया गया।बोर्डर से पीछा करते हुए टीम ने मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया से उक्त बरामदगी की।इस दौरान गांजे के साथ एक तस्कर भी पकड़ा गया है।गिरफ्तार तस्कर छौड़ादानो थाना क्षेत्र कर मंजूरहां निवासी धनंजय सिंह (24 वर्ष)बताया गया है।
बरामद गांजे एवं स्कार्पियो के साथ तस्कर को छतौनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।बताया गया है कि गांजे लदी स्कार्पियो गाड़ी पर जिला प्...
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय रेलवे के द्वारा कोरोना महामारी को लेकर स्पेशल ट्रेनों और माल वाहक को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के ट्रेनों बंद कर दिया गया है ।हालांकि कोरोना संकट के बीच अब रेलवे ने अपने संचालन को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।जिसमे रक्सौल से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को इस कोरोना महामारी में बंद कर दिया गया था लेकिन अब भारतीय रेलवे के द्वारा रक्सौल -नरकटियागंज डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को पुनः परिचालन करने की अनुमति मिल गई हैं जिसका परिचालन 9 जून 2021 से शुरू होगा।रक्सौल रेलवे स्टेशन से ट्रेन 05587 बनकर शाम 3 बजकर 30 मिनट से प्रस्थान करेगी। जो नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर 4 बजकर 45 पर पहुचेगी। नरकटियागंज से रक्सौल के लिए यह ट्रेन 05588 बनकर शाम 5 बजकर 15 मिनट पर नरकटियागंज स्टेशन से प्रस्थान करेगी जो रक्सौल रेलवे स्टेशन पर शाम 6 बजकर 30 मिनट पर पहुचेगी।
...
पटना/रक्सौल।(vor desk )।सीएम नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की है कि की है कि कोरोना संक्रमण की घटते संख्या को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन खत्म मगर शाम सात बजे से सुबह के पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। बुधवार, नौ जून से अनलॉक-1 के आदेश लागू होंगे। ये आदेश अगले एक सप्ताह यानी 15 जून तक प्रभावी रहेंगे। फिलहाल स्कूल-कॉलेज आदि बंद ही रहेंगे। दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहेंगी। शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिन में निजी गाड़ियों और पैदल परिचालन पर रोक नहीं होगी। ई-पास की अनुमति नहीं लेनी होगी। सार्वजनिक वाहन में 50 फीसद यात्रियों को ही बैठने की अनुमति होगी।
सीएम के ट्वीट का था सबको इंतजार
बिहार में आज हर कोई जानना चाहता था कि लॉकडाउन कुछ अतिरक्ति छूट के साथ जारी रहेगा या अनलॉक-1 की घोषणा होगी। स...
आदापुर।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के बेलदरवा एसएसबी कैम्प के जवानों ने 50 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई लाला छपरा पोस्ट पर तैनात उपेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रविवार शाम में की गई। वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया निवासी मुस्कान कुमार के रूप में हुई है। जो नेपाल के मटीआरवा के रास्ते लाला छपरा गांव होकर जा रहा था कि गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के द्वारा दबोच लिया गया। जिसके पास से 3 सौ एमएल का 50 बोतल सौंफी ब्रांड का शराब जब्त हुआ। एसएसबी के द्वारा आवश्यक कार्रवाई के उपरांत चिकित्सीय जांच कराकर गिरफ्तार कारोबारी को जब्त शराब के साथ स्थानीय थाना को सोमवार को सिपुर्द कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर एक अन्य शराब मामले में दर्ज कांड संख्या 17/21 के आरोपी बाबूलाल मुखिया को टिकुलिया गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किय...
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा मिशन आरोग्य रक्षक अभियान शुरु किया गया है।यह अभियान बिहार में 1 जून से 7 जून तक चलने वाली है ।इस महाअभियान के दौरान रक्सौल इकाई के कार्यकर्ता आज दूसरे दिन रक्सौल के आस पास के गांवों में जा कर घर घर पहुँच कर लोगो के हेल्थ स्क्रीनिंग , ऑक्सिमिटर के माध्यम से ऑक्सीजन जांच कर सेनिटाइज कर रहे है। नगर मंत्री सूरज श्रॉफ ने बताया कि मिशन का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता फैलाना एवम वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है।
नगर सहमंत्री सुभाष कुमार ने बताया कि मिशन आरोग्य रक्षक 1 जून से ही शुरू है एवम 7 जून तक अभियान चलेगा इस अभियान में 1 टीम में 5 कार्यकर्ता कार्य कर रहे है। इससे गावो में रहने वाले लोगो को लाभ मिला है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज कुमार, एसडीएफ प्रान्त सह प्रमुख प्रशा...
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल कस्टम ने आईसीपी हो कर नेपाल जाने के इंतजार में खड़े एक ट्रक को नियंत्रण में लेने के साथ ही नशीली दवाओं के तस्करी का भंडाफोड़ किया है।इस दौरान नशा के रूप में उपयोग किये जाने के लिए ले जाये जा रहे कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना के आधार पर कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह के निर्देशों के अनुसार रक्सौल कस्टम की एंटी स्मगलिंग यूनिट ने आईसीपी के बाहर खड़े ट्रक संख्या NL 01AB 3612 से 1170 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है।बताया गया है कि उक्त प्रतिबंधित कफ सिरप को ट्रक के नीचे बने केबिन में छुपा कर रखा गया था ।ट्रक सहित समान का मूल्य 1 करोड़ 80 लाख रुपए आंका गया है।
इस मामले में नारकोटिक्स एंड ड्रग्स कंट्रोल (एनडीपीएस एक्ट ) की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।टीम में सीमा शुल्क रक्सौल के अधीक...
रक्सौल।( vor desk )।
नेपाल के वीरगंज पुलिस ने एक युवक को हुंडी कारोबार में के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम द्वारा रक्सौल से वीरगंज जाते वक्त बाइक व तीन लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ उसे पकड़ा गया है।इसकी पुष्टि करते हुए पर्सा जिला के एसपी बेल बहादुर पांडे ने बताया कि अवैध वित्तिय कारोबार (हुंडी) में शामिल होने की गुप्त सूचना पर उक्त सफलता मिली।बताया कि उक्त युवक के रक्सौल से ग्लैमर बाइक से वीरगंज आने की सूचना मिली।पुलिस ने उसे इनरवा चौक पर नियंत्रण में ले कर जांच की।जिसमें कपड़ो के नीचे छुपा कर रखे गए कुल तीन लाख रुपये नेपाली मुद्रा को बरामद किया गया।सभी नोट नेपाली एक हजार रुपये के हैं।पकड़े गए युवक की पहचान वीरगंज के वार्ड 6 निवासी अमित कुमार गुप्ता(39 वर्ष ) के रूप में की गई।पूछ ताछ में वैध स्तोत्र नही बताने पर उसे हिरासत में ले कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
...
रक्सौल।( vor desk )। अनुमंडल के भेलाही ओ पी पुलिस ने बिहार उत्पाद एवं मध निषेध अधिनियम 2016 के तहत भेलाही थाना कांड संख्या 34/19 धारा 272/273 भा. द. वि.30(A)के फरार अभियुक्त प्रेमचंद्र राम ( पिता स्वo रामाज्ञा राम )साकिन मंगुराहा थाना आदापुर जिला पूर्वी चंपारण निवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। तो, वही मोटरसाइकिल चोरी में आरोपित अभियुक्त अभिषेक कुमार पिता रंजीत साह उर्फ भोला साह साकिन श्यामपुर बाजार आदापुर जिला पूर्वी चंपारण निवासी, जो, भेलाही थाना कांड संख्या 81/20 धारा 379 भा. द.वि तहत प्राथमिकी दर्ज हैं ।को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त अभिषेक कुमार काफी दिनों से फरार चल रहा था। भेलाही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया है।इसकी पुष्टि डीएसपी सागर कुमार झा ने की है।
( रिपोर्ट:राकेश कुमार )
...
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल की प्रतिभावान बेटी ने एक बार फिर चम्पारण का नाम रौशन किया है।प्रखण्ड के परसौना तपसी पंचायत की निवासी अंशु कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग की 64 वीं संयुक्त परिक्षा में सफलता के झंडे गाड़ कर अपनी प्रतिभा साबित की है।अंशु ने बता दिया है कि बेटियां किसी से कम नही है।यदि उनके हौसले को उड़ान मिले, तो,वह भी रोल मॉडल बन सकती हैं।
मिली सफलता:अंशु ने अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर उक्त परीक्षा में 437वां रैंक हासिल किया है।अंशु को बीपीएससी की इस परीक्षा उतीर्ण होने पर सहकारिता विभाग मिला है, जहाँ उनका चयन असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर हुआ है।
ननिहाल से मिली प्रेरणा:अंशु के पिता शिव सूदन गिरी किसान हैं।जबकि, माता किरण देवी एक जुझारू महिला हैं।जो पिछले चुनाव में मुखिया प्रत्याशी थीं और काफी कम मतों से पीछे रह गई थीं।अंशु का ननिहाल बगहा के नरईपुर में है,जहां नाना के भ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!