डीएम के निर्देश पर रक्सौल की सड़कों पर ‘वन वे सिस्टम’ कल से, आदेश पर अमल के लिए बैठक में बनी रणनीति!
रक्सौल ।(vor desk )।शहर के बाटा चौक से लेकर नहर चौक तक 'चांदनी चौक 'बनाने के वायदे के साथ हो रहे सड़क निर्माण को लेकर रक्सौल वासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं।रोज रोज दुर्घटना हो रही है।सड़क पर दिन भर महा जाम की स्थिति बनी हुई है।इस क्रम में सड़क निर्माण के नाम पर सड़क के पश्चिमी हिस्से को खोद कर त्योहार के समय बदहाल छोड़ दिया गया है।व्यापारी ,श्रद्धालु,आमजन,पर्यटक सभी परेशान हैं।
अब इस सड़क पर दशहरा के समय' नर बली'न चढ़े ,इसको ले कर प्रशासन कुम्भकर्णी नींद से उनींदे स्थिति में जगी है।शहर में वन वे सिस्टम लागू करने की कवायद शुरू हुई है।
बताया गया है रक्सौल प्रशासन की अनुशंसा पर जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के बाद विधायक प्रमोद सिन्हा ने प्रशासन के साथ सड़क के निरीक्षण के बाद विगत दिनों एक बैठक की थी।बावजूद स्थिति जस का तस था।
शहर में यातायात व्...









