Thursday, July 2

Author: VorDesk

नेपाल के जगदम्बा स्टील फैक्ट्री में आगलगी व भट्टी विस्फोट में 2 भारतीय की मौत,1 भारतीय समेत 4 जख्मी!

नेपाल के जगदम्बा स्टील फैक्ट्री में आगलगी व भट्टी विस्फोट में 2 भारतीय की मौत,1 भारतीय समेत 4 जख्मी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला के सिमरा में स्थित जगदम्बा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे हुई आगलगी में दो भारतीय कामगार की मौत हो गई।जबकि, एक भारतीय समेत चार कामगार गम्भीर जख्मी हो गए।मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीपक श्रेष्ठ के नेतृत्व में 15 सदस्यीय पुलिस टोली मौके पर पहुंच गई। वहीं, जीतपुर -सिमरा उप महानगर पालिका व अमलेखगंज डिपो की दो फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई । आगलगी पर करीब डेढ़- दो घण्टे की मेहनत व काफी मशक्कत से काबू पाया गया।बताया गया कि फैक्ट्री के फर्निस ऑयल की दो टँकी में बेल्डिंग की जा रही थी।इसी बीच घटना घटी ।इसके बाद आगलगी की तेज लपटों के बीच लोहा गलाने की भट्टी विस्फोट कर गई।इस हादसे में फैक्ट्री में फायर मैंन के पद पर कार्यरत भारतीय कामगार प्रदीप गोड ( 40) व बेल्डर राम नाथ महतो ( 45 )की घटनस्थल पर ही मौत हो गई। ...
रक्सौल में ऑक्सीजन बैंक चालू,अब तक 105 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति कर बचाई गई मरीजों की जान:महेश अग्रवाल

रक्सौल में ऑक्सीजन बैंक चालू,अब तक 105 ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति कर बचाई गई मरीजों की जान:महेश अग्रवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।कोरोना काल मे रक्सौल में ऑक्सीजन बैंक लगातार कार्यरत है।मार्च 2021 से अब तक इस कोरोना लहर मे 105 आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति कर लोगों की जान बचाई गयी है । उक्त जानकारी सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने रविवार को दी है।उन्होंने कहा है कि बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा रक्सौल के द्वारा विगत वर्ष 2020 के कोरोना काल से ही आक्सीजन बैंक कार्यरत है और 24 घंटा सेवा देती आ रही है । कोरोना के कहर कम होने की परिस्थिति मे भी आक्सीजन बैंक पूर्णतया कार्य कर रहा था और आज भी पूर्ण रूपेण कार्यरत है ।यह सेवा निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि इसके अलावें लिटल फ्लावर लेप्रोसी वेल्फेयर एसोसिएशन को अमेरिका से रकसौल की बेटी रश्मि भरतिया द्वारा भेजा गया दो आक्सीजन कन्सनट्रेटर भी सेवारत है । इससे भी निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई कर मरीजों की जान बचाई गई है। ...
ढाई करोड़ रुपये के दस किलो चरस के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को दबोचा,जांच व कारवाई शुरू!

ढाई करोड़ रुपये के दस किलो चरस के साथ एसएसबी ने एक तस्कर को दबोचा,जांच व कारवाई शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल बॉर्डर पर अंतर्राष्ट्रीय नार्कोटिक्स व्यापार का भंडाफोड़ एसएसबी ने ढाई करोड़ के चरस को जप्त करके के किया है। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अंतराष्ट्रीय नार्कोटिक्स गिरोह के तस्कर नेपाल से चरस लेकर रक्सौल बायपास सड़क पर डिलेवरी देने के लिए खड़े है। मौके पर एसएसबी 47 बटालियन के जवानों ने पहुँच कर तलाशी शुरू किया। वही बायपास सड़क पर पर एक झोला से 500 ग्राम के 20 पैकेट उच्चस्तर के नार्कोटिक्स चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुछताछ में तस्कर ने बताया की नेपाल से चरस लेकर आया था। और यहाँ हमको बायपास में केवल डिलेवरी देनी थी। नेपाल में चरस के बहुत बड़े बड़े सप्लायर है,जिसका कारोबार भारत मे होता है । बॉर्डर क्षेत्र में भी कुछ लोग है जो इस नशे के कारोबार में संलिप्त है। इन लोगो के सहयोग से ही नेपाल से चरस लाकर सप्लाई की जाती है। जो भारत के अन्य हिस्सों में चरस ...
वर्चुअल मीटिंग:शिक्षको ने जलाया डीपीओ का पत्र,तुगलकी फरमान की हुई आलोचना

वर्चुअल मीटिंग:शिक्षको ने जलाया डीपीओ का पत्र,तुगलकी फरमान की हुई आलोचना

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।सूबे मे अनलॉक की प्रक्रिया के साथ ही प्रखंड क्षेत्र मे कार्यरत शिक्षकों ने विभिन्न शौक्षणिक मुद्दे पर रविवार को वर्चुअल मीटिंग की।मीटिंग की अध्यक्षता देवकुमार प्रसाद यादव ने किया।मिटिंग की शुरुआत कोविड संक्रमण से मृत शैक्षिक पदाधिकारियों, शिक्षकों,रसोइयों, बच्चों और अभिभावकों की दिवंगत आत्माओं के प्रति मौन श्रद्धार्पण से हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि डीपीओ(स्थापना) मोतिहारी के तुगलकी फरमान से प्रखंड क्षेत्र मे वरीयता का मामला अधर मे लटकता दिख रहा है।लेहाजा इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की जाएगी। मालूम हो कि डीपीओ(स्थापना) मोतिहारी के पत्रांक-1783, दिनांक-27.03.2021 से अनुमोदित आदेश के क्रमांक-07 पर उल्लेखित वरीय शिक्षिका बबीता कुमारी को पुनः नीज ज्ञापांक-2241,दिनांक-14.06...
युवा जदयू के रक्सौल विधान सभा प्रभारी बने मुकेश कुमार,मिल रही बधाई!

युवा जदयू के रक्सौल विधान सभा प्रभारी बने मुकेश कुमार,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।युवा जनता दल( यू०) के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर बिहार के अंकित तिवारी ने पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल शहर के नागा रोड निवासी मुकेश कुमार को रक्सौल विधान सभा प्रभारी मनोनीत किया।उन्होंने उनके कार्यकुशलता को देखते हुए मुकेश कुमार को इस पद पर मनोनीत किया गया।मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ,युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ,युवा प्रदेश प्रभारी बिष्णु कुमार बिट्टू,युवा जिला अध्यक्ष श्यामकांत कुशवाहा को धन्यवाद देते हुए बधाई देते हुते कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे दिया है इसे मै पूरी निष्ठा पूर्वक निभायेगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे ।साथ ही साथ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाये जा रहे जन- कल्याण योजनाओ को जनता के बीच ले कर जाऊँगा ।बधाई देते हुए पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद ,ज...
27 जून से शुरू होगी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,सफलता को ले कर बीएलटीएफ की बैठक आयोजित!

27 जून से शुरू होगी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,सफलता को ले कर बीएलटीएफ की बैठक आयोजित!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor )।आगामी 27 जून से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई।इस बैठक की अध्यक्षता पीएचसी के वरीय चिकित्सक डॉ सेराज अहमद ने की।इस दौरान उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में डॉ अजय कुमार ने निर्देशित किया गया क़ि पोलियो खुराक में ड्राप आउट की लापरवाही बरतने वालो सरकारी सेवको और पोलियो कर्मियों पर कार्रवाई होगी।लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी।उन्होंने कहा कि घर घर जा कर शून्य से पाँच वर्ष के शिशु को पोलियो खुराक सुनिश्चित करें।इस बैठक में पोलियो चक्र के लिए एनएसएस,एनसीसी,एसएसबी ,कम्युनिटी मोब्लाइजर के सक्रिय सहभागिता पर बल दिया गया ।एसएसबी को प्रत्येक ट्रांजिट टीम पर मोबलाइजर की विशेष भूमिका में तैनाती रहेगी। साथ ही प्रखंड के सभी क्षेत्रों में जाग...
सुशील कुमार रौनियार बने युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष ,मिल रही बधाई

सुशील कुमार रौनियार बने युवा जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष ,मिल रही बधाई

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सुशील कुमार रौनियार को युवा जनता दल यूनाइटेड के रक्सौल का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। युवा जनता दल युनाइटेड के जिला अध्यक्ष ई ० श्यमाकांत कुशवाहा के द्वारा युवा जदयू रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुशील रौनीयार उर्फ राकेश को मनोनित किया गया है। जिसके बाद रक्सौल कार्यालय में अभिनंदन किया गया ।मौके पर सुजीत कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, एकलव्य राज, कुशाल कुशवाह, रौशन कुमार, प्रिंस कुमार,प्रेम गुप्ता ,शिव प्रताप, शुभम आदि मौजूद रहे। ...
रक्सौल में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मनाया गया 51 वां जन्मदिवस

रक्सौल में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मनाया गया 51 वां जन्मदिवस

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 51 वां जन्म दिवस मनाया गया। महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के द्वारा जन्म दिवस के अवसर पर गरीबों के बीच मास्क ,राशन सामग्री, एवं छोटे-छोटे बच्चों के बीच बिस्कुट का वितरण किया गया।इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी गरीबों मजलूमों की आवाज हैं। उनका 51 वां जन्मदिवस सादगी के बीच मना रहे हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हम सभी कांग्रेसियों का उम्र भी उन्हें लग जाएं। जिस तरह से उन्होंने अपने दूरदर्शी सोच से सरकार को समय-समय पर आगाह किया वह यकीनन काबिले तारीफ है ।हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि राहुल गांधी जी हम सभी कांग्रेस के सदस्यों को मार्गदर्शन करते रहें और लंबी आयु तक जीवित रहे।क्योंकि विपरीत हालात से जूझ रहे देश को मजब...
कोविन वैक्सिनेशन में टॉप हुआ रक्सौल,जमीनी हकीकत में तीन गुनी संख्या बिना टिका लिए निराश लौटी!

कोविन वैक्सिनेशन में टॉप हुआ रक्सौल,जमीनी हकीकत में तीन गुनी संख्या बिना टिका लिए निराश लौटी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-टिकाकरण केंद्रों पर वारिश में भी उमड़ी भीड़,मेगा कैम्प में 2हजार 324 लोगों को लगा टिका-कई केंद्रों पर हुआ हो हल्ला,तुमड़िया टोला स्थित केंद्र पर हरैया पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप रक्सौल।( vor desk )।सरकार वैक्सिनेशन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।इसका सकरात्मक नतीजा यह रहा कि मेगा शिविर में बिहार देश मे टॉप रहा।तो सूबे में पूर्वी चंपारण टॉप रहा।और पूर्वी चंपारण में रक्सौल टॉप रहा।वैसे आंकड़ो के हिसाब से पूरे जिले में रक्सौल सदैव अव्वल चला आ रहा है।मेगा शिविर में मंगलवार यानी 16 जून को पहली बार यह व्यवस्था थी कि बिना स्लॉट एपोइमेन्ट के 18 से ऊपर के लोगों को टिकाकरण हुआ।जमीनी हकीकत की बात करें तो पीएचसी द्वारा यह घोषित नही किया गया कि किस केंद्र पर कितना टिका लगेगा,इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।टिका के इंतजार में खड़े लोगों की बड़ी संख्या लौट गई।इससे आक्रोश दिखा। विपरीत स्...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने आईसीपी लिंक रोड का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने आईसीपी लिंक रोड का किया निरीक्षण,दिये आवश्यक निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल रेलवे स्टेशन से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट तक बनने वाली लिंक रोड का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने बुधवार को सम्बंधित अधिकारियों के साथ किया। रेलवे स्टेशन से मालवाहक गाड़ियों को सीधे आई०सी०पी० तक जाने के लिए निर्माणाधीन लिंक रोड को चालू करने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए तथा बिजली के पोल को रोड से हटाने, पेड़ों को कटवाने, सड़क जहाँ नहीं बना है या पुल-पुलिया, क्रॉसभेंट का निर्माण कराना एवं अनुपयुक्त डिवाइडर को हटाने के बिंदु पर आईसीपी के मैनेजर ज्ञानेंद्र कुमार, रक्सौल डी सी एल आर रामदुलार राम, बिजली विभाग के एसडीओ राजीव मिश्रा, पथ निर्माण विभाग के एसडीओ प्रेम कुमार, जेई मृत्युंजय कुमार के साथ लिंक पथ पर जाकर वहाँ उतपन्न परेशानियों का बिंदुवार निरीक्षण किया और इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए जो भी उपाय होने हैं उस पर अधिकार...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!