Thursday, July 2

Author: VorDesk

बीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर सब रजिस्ट्रार बनी अंशु को विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया सम्मानित!

बीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर सब रजिस्ट्रार बनी अंशु को विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल प्रखण्ड के तपसी परसौना ग्राम निवासी अंशु कुमारी को सम्मानित करने के साथ ही हौसलाफजाई की।अंशु बीपीएससी में 437 वां रैंक प्राप्त कर सहकारिता विभाग में सब रजिस्ट्रार के पद पर चयनित हुई है।अंशु के घर पहुंच कर विधायक श्री सिन्हा ने पूरे ग्राम वासियों के साथ सम्मानित कर बेटी अंशु को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंशु कुमारी की इस सफलता पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि आज बेटिया भी बेटों से कम नहीं है। आज की बेटी हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही है। बेटी अंशु ने रक्सौल के सुदूर क्षेत्र से होकर भी अपनी हौसलों की उड़ान आज समाज को एक नई राह दिखाई है। बेटी अंशु आज के समय में गाँव की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बनने का काम किया है और यह साबित भी किया है अगर व्यक्ति सच्ची लगन, मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का ...
‘कलमकारी’ से जुड़े युवाओं ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास,योग को जीवन पद्धति में शामिल करने पर दिया बल!

‘कलमकारी’ से जुड़े युवाओं ने योग दिवस पर किया योगाभ्यास,योग को जीवन पद्धति में शामिल करने पर दिया बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरे विश्व में लोगों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। योग जो मूल रूप से हमारे भारत के प्राचीन इतिहास से निकला है वह आज पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। वैज्ञानिकों का यह मानना है कि हर व्यक्ति को चाहे वो किसी भी आयु का हो उसे योग अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करनी चाहिए। इसी को मद्देनजर रखते हुए नए युवाओं से अपील करते हुए कलमकारी की सारी टीम और रक्सौल के युवाओं का यह कहना है की अपने वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को योग का महत्व हमें आज से ही समझाना पड़ेगा। इसी क्रम में कलमकारी की टीम एवं अन्य युवाओं के साथ रेलवे कंपाउंड में योग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया गया। मौके पर मौजूद रहे आशुतोष गिरी ,प्रियांशु पांडेय,सूरज गुप्ता, विकास तिवारी ,सुजीत कुशवाहा ,गौतम गुप्ता ,नमन गुप्ता प्रकाश , गौतम कुमार एवं अन्य। कलमकारी एक ओपन माइक प्ले...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रक्सौल के  प्रशासनिक अधिकारियों ने योग कर दिया नियमित योग करने का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रक्सौल के प्रशासनिक अधिकारियों ने योग कर दिया नियमित योग करने का संदेश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अनुमंडल प्रशासन के द्वारा विश्व योगा दिवस पर शहर के आर्य कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।जिसमे योग करने के साथ योग की महत्ता बताते हुए लोगों में यह संदेश देने का काम किया गया कि निरोग रहना है और कोविड 19 जैसी महामारी से बचना है तो योग जरूर करें। इस योग दिवस पर एसडीओ सुश्री आरती ने सभी पदाधिकारियों व लोगों बधाई दी और कहा कि योग करें और निरोग रहे। इस कार्यक्रम में अनुमंडल से अवर निबंधक संतोष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरव, नगर कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. सिंह मौजूद थे। ...
एसएसबी 47वीं बटालियन के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया वृक्षारोपण

एसएसबी 47वीं बटालियन के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया वृक्षारोपण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन के जवानों ने वाहिनी प्रांगण पंटोका व सभी समवाय व सीमा चौकियों में कोविड-19 का पालन करते हुए पूर्ण रूप से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए योग किया व साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम किया। योग के बाद बटालियन के कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा ने वाहिनी के न्यू लोकेशन हवाई अड्डा में वृक्षारोपण किया, जिसमें कचनार, पीपल, महोगनी, अर्जुन, करंज, सागवान, पोपुलर, सेमल व जामुन आदि सहित लगभग 52 सौ बाल वृक्ष लगायें गये। इस अवसर पर कमाण्डेन्ट श्री शर्मा ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि पेड़-पौधों का महत्व हर किसी को समझना होगा। जब तक हम और आप इसे नही समझेंगे, तब तक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया हुआ कदम सार्थक नही होगा। प्रत्येक व्यक्ति को इस धरा पर जीवित रहने के लिए उसके हिस्से की ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कम से ...
गायत्री योग समिति की रक्सौल शाखा के द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में सप्तम अन्तराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

गायत्री योग समिति की रक्सौल शाखा के द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में सप्तम अन्तराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित गायत्री योग समिति रक्सौल के योग प्रशिक्षक द्वारा गायत्री मंदिर परिसर रक्सौल में सप्तम अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, तथा प्रशिक्षक नंदकिशोर सर्राफ , वरिष्ठ सदस्य विवेकानंद श्रीवास्तव को दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर समिति के बंधु प्रसाद, अशोक कुमार, राजेश गुप्ता, कन्हैया रौनीयार, विशंभर प्रसाद,मनोज तिवारी, अरुण गिरी, ओमप्रकाश पटेल, श्यामबाबू कुमार, जयप्रकाश कुमार,पप्पू सिंह, शिवजीदास, सुदर्शन दास, रमेश गुप्ता उपस्थित रहे।वहीं,बतौर मुख्य अतिथि भैरो कुमार गुप्ता ,राजेश गुप्ता की उपस्तिथि रही,जिन्होंने योग के महत्व को बताया।योग समिति के बबलू केशरीवाल ने बताया कि गायत्री मंदिर द्वारा संचालित योग में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को योग कराया जाता है।आज योग दिवस के अवसर पर प्रसाद वितरण भी...
एलआईसी के रक्सौल ब्रांच में लियाफी द्वारा आराम दिवस के तहत कार्यकलाप ठप्प,हुई नारेबाजी

एलआईसी के रक्सौल ब्रांच में लियाफी द्वारा आराम दिवस के तहत कार्यकलाप ठप्प,हुई नारेबाजी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूरे भारत में एलआईसी के सभी ब्रांच में लियाफी के द्वारा 16 जून से लेकर 30 जून तक,, आराम दिवस मनाने की घोषणा एलआईसी के अभिकर्ताओं के द्वारा किया गया है।रक्सौल ब्रांच में भी अभिकर्ताओ के एक राष्ट्रीय संगठन लियाफी के द्वारा यह आराम दिवस मनाया जा रहा है।। इस आराम दिवस के क्रम में एलआईसी के किसी भी ब्रांच में किसी प्रकार का कोई एलआईसी संबंधित काम नहीं हो रहा है। जिस को सफल बनाने के लिए लियाफी के सभी अधिकारी और अभिकर्तागण अपनी एकजुटता है एवं अपना समर्थन दे रहे हैं। लियाफी के रक्सौल शाखा अध्यक्ष रंजन कुमार मिश्र ने बताया कि- जब तक प्रबंधन हमारी मांगों को पूरा नहीं करता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। हम लगातार अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रबंधन पर दबाव बना रहे हैं।लेकिन अभी तक प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।जिसको लेकर देशभर में अभिकर्ताओं में आक्रोश ...
योग भारत की सांस्कृतिक विरासत व प्राचीन संस्कृति का एक अमूल्य धरोहर : विधायक

योग भारत की सांस्कृतिक विरासत व प्राचीन संस्कृति का एक अमूल्य धरोहर : विधायक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सातवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के राज मन्दिर केसरिया भवन के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा सहित अन्य बीजेपी नेता व कार्यकर्त्ताओं ने भी भाग लिया। उक्त अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक विरासत व प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य धरोहर है। योग सम्पूर्ण विश्व को भारत की अमूल्य उपहार है। " योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने का माध्यम है। योग दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। योग मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है। वहीं, योग दिवस पर जिला प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जिले यह कार्यक्रम हुआ। योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की यात्रा है। बुद्धियुक्तो जहातीह उभे सुकृतद...
युवाओं की राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी से ही देश व समाज की बेहतरी सम्भव:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद

युवाओं की राजनीति में बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी से ही देश व समाज की बेहतरी सम्भव:पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने सुशील कुमार रौनियर को अंग वस्त्र और माला पहना कर सम्मानित किया है।इस मौके पर पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की मूल धरोहर है, युवा ही देश के भविष्य है।राजनीति में उन्हें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरूरत है,तभी देश व समाज की बेहतरी होगी।वहीं,जिला अध्यक्ष इ. श्यामाकांत कुशवाहा के द्वारा सुशील कुमार रौनियार को युवा प्रखंड अध्यक्ष बनने पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाए देते हुए पार्टी के किसी भी काम में हमेशा अपना कीमती समय देने का पूर्ण वादा किया।मौके पर प्रदेश सचिव सन्नी पटेल, उषा श्रीवास्तव, सुमित सर्राफ, संजय पटेल, प्रिंस कुमार, सुजीत साह, कुशाल कुशवाहा,भैरो कुशवाहा, अभीषेक वर्णवाल, एकलव्य राज,धीरज तिवारी, अमित कुमार, सत्यम कुमार आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। ...
थर्ड जेंडर एव स्टेशन पर गुजर बसर करने वाले निराश्रित गरीब लोगो को दिया गया टीका

थर्ड जेंडर एव स्टेशन पर गुजर बसर करने वाले निराश्रित गरीब लोगो को दिया गया टीका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल अनुमण्डल प्रशासन ने बिहार में एक अनूठा पहल शुरू किया है। अनुमण्डल प्रशासन के सहयोग से बिहार नेपाल सीमा के सीमाई इलाके के दर्जनों तीसरे लिंग( थर्ड जेंडर ) एव निराश्रित गरीब असहाय ऐसे लोग जिनका अपना आशियाना नही है । कैसे भी करके स्टेशन एवं जहाँ तहां मांग कर अपना जीवन यापन करते है। उनके लिए रक्सौल स्टेशन परिसर में एक विशेष कैम्प लगा कर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कोविड जाच के बाद टीकाकरण किया गया । इस संबंध में रक्सौल एसडीओ आरती कुमारी ने बताया कि असहाय गरीब के साथ तीसरे लिंग का भी समान अधिकार है। ये ऐसे लोग है जो स्टेशन परिसर में रह कर अपना जीवन यापन करते है उन्हें भी समान अधिकार है। इसलिए प्रशासन की पहल पर कोविड जाच के बाद टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण में रक्सौल जिले में अग्रणी है। वही बिहार में मोतिहारी जिला नम्बर वन है। इधर,अनु...
रक्सौल पीएचसी के चिकित्सक डॉ0 मुराद आलम के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार से आक्रोश,कारवाई की मांग

रक्सौल पीएचसी के चिकित्सक डॉ0 मुराद आलम के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार से आक्रोश,कारवाई की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुराद आलम के साथ एक पुलिस अधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है।बताते हैं कि घटना तब घटी जब वे शनिवार की रात्रि कोविन टिकाकरण की ड्यूटी समाप्त कर करीब 8 बजे अपने घर आदापुर लौट रहे थे। इसी बीच नकरदेई थाना के सन्ध्या गश्ती दल में शामिल जूनियर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के द्वारा बेवजह अभद्र व्यवहार व गाली गलौज किया गया।इस मामले को ले कर डॉ मुराद आलम ने रक्सौल के डीएसपी सागर कुमार झा को एक आवेदन दे कर मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई व न्याय की मांग की है।आवेदन में उन्होंने खुलासा किया है कि घटना कटगेनवा नहर चौक पर तब घटी,जब वे अपने कार से लौट रहे थे।जूनियर सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने उन्हें कार को रोकने का निर्देश दिया,जिस पर कार को रोड के बगल में खड़ी कर दी।इसके बाद उन्होंने गाड़ी स...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!