Friday, July 3

Author: VorDesk

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने मनाया काला दिवस, केंद्र सरकार से महंगाई भत्ता देने की हुई मांग

ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने मनाया काला दिवस, केंद्र सरकार से महंगाई भत्ता देने की हुई मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के द्वारा शुक्रवार को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र-सरकार से छह सूत्री मांग की गई गई।जिसमे कहा गया कि सभी रेल-कर्मचारी को कोरोना-योद्धा माना जाए।रेलकर्मी को 50 लाख का बीमा कवरेज दिया जाए।एनपीएस को हटाकर ओपीएस लागू किया जाए।रेलवे का निजीकरण बन्द हो।महंगाई भत्ते की सभी किस्तें एरियर सहित तुरंत लागू हो।रात्रि ड्यूटी भत्ता पर से वेतन की सीलिंग हटाई जाए। इस दौरान जोनल जॉइंट सेक्रेटरी रत्नेश वर्मा के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों के समुह द्वारा विरोध -प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की गई।सभा को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि 01 जुलाई से महंगाई-भत्ते की सभी किश्ते दी जाए तथा कोरोना-महामारी में जान जोखिम में डालकर लगातार कार्य मे डटे रेलकर्मी को कोरोना-योद्धा घोषित करके 50 लाख का बीमा हर हाल में दिया जाना चाहिए। ...
शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक्स-मैन आर्मी कैंटिंन का मनाया गया पहला वार्षिकोत्सव

शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक्स-मैन आर्मी कैंटिंन का मनाया गया पहला वार्षिकोत्सव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एक्स-मैन आर्मी कैंटिंन का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को एक समारोह के बीच मनाया गया। सीमाई अनुमंडल में पूवर्वती सैनिको को उचित मूल्य पर दैनिक खाद‍्य पदार्थ से लेकर सभी तरह के आवश्यक दैनिक प्रयोग में लायी जाने वाली सामग्रियों के लिए इस कैंटिंन की शुरूआत पिछले साल हुयी थी। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने बताया कि जो भी लोग देश की सेवा करते हुये अपना जीवन बिताया है, उनका ख्याल रखते हुये संचालित इस कैंटिंन से लोग लाभाविंत हो रहे है। वही कैंटीन संचालक ने बताया यहां पर सभी तरह के समान की पूरी रेंज है और कैंटिंन के हिसाब से जो छूट का प्रावधान सरकार के द्वारा किया गया है, उसके हिसाब से छूट दिया जा रहा है। मौके पर सच्चिदानंद सिंह, मनीष शुक्ला, कन्हैया महतो, विकाश शुक्ला व मुन्ना उ...
रक्सौल-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन परिचालन के लिए राजद ने बुलंद किया आवाज,सौंपा ज्ञापन

रक्सौल-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन परिचालन के लिए राजद ने बुलंद किया आवाज,सौंपा ज्ञापन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल से मोतिहारी होकर मुजफ्फरपुर के लिए सवारी ट्रेन परिचालन कराने की मांग को राजद ने बुलंद किया है। राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मदन प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को स्टेशन अधीक्षक रक्सौल के माध्यम से मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर को ज्ञापन देकर उक्त मांग की है।अन्यथा लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। राजद नेता श्री गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल के बाद से जो ट्रेन सेवा बंद हुई है, वह अब तक बंद है। रक्सौल का जिला मुख्यालय मोतिहारी है और यहां से सैकड़ो लोगों को न्यायालय व अन्य कार्यालय कार्य के लिए प्रतिदिन मोतिहारी जाना पड़ता है। ऐसे में कमजोर वर्ग के लोग जिनकी आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं है, उनको बस की सवारी महंगी पड़ रही है। ऐसे में लोगों के हित का ख्याल रखते हुये रक्सौल से कम से कम सुबह के समय एक सवारी ट्रेन का परिचालन किया जाये, जिससे की यहां के लोगों...
देश पर आपातकाल थोपने वालों को नकार चुकी है जनता,अब वे कही के नहीं:पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद

देश पर आपातकाल थोपने वालों को नकार चुकी है जनता,अब वे कही के नहीं:पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय इतिहास का काला दिन है 25 जून , जिस दिन लोकतंत्र की हत्या हुई ।साथ ही देश की जनता की मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, प्रेस पर सेंसरशिप लगा और न्यायपालिका का गला घोट दिया गया। उक्त बाते शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आपातकाल पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री श्री नारायण प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि 25 जून की रात्रि मंत्रिमंडल के बिना अनुशंसा लिए राष्ट्रपति से जबरन हस्ताक्षर करवा कर भारत के लोकतंत्र को समाप्त कर दिया गया ।आज वर्तमान पीढ़ी उस काल से अनभिज्ञ है, जिस काल में हजारों हजारों की मांगे सुनी हो गई ,22 लाख लोगों को जेल में कैद कर दिया गया और हजारों लोगों को यातना देकर हत्या कर दी गई। जबरन नसबंदी लागू कर दिया गया । आज ऐसे लोगों को देश की जनता नकार चुकी है और ऐसे लोग आज कहीं नहीं हैं।इस संगोष्ठी की अध...
शहर में बाईक चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा नागा रोड से पल्सर बाईक चोरी की घटना

शहर में बाईक चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा नागा रोड से पल्सर बाईक चोरी की घटना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर बार बाईक चोर गिरोह सक्रिय है,जो ,लगातार बाइक चोरी कर रहा है।हाल ही में अनेको बाइक चोरी के मामले सामने आये हैं,लेकिन,एक बार फिर शहर के नागा रोड वार्ड-11 में भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता के घर के बाहर से एक बजाज पल्सर बाईक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।जिससे चोरी की घटना का खुलासा हुआ है।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बाइक चोर आसानी से बाइक को चुरा कर भाग निकलता है । इस मामले को ले कर बाईक मालिक मौजे निवासी इंद्रदेव दास का पुत्र अनोद कुमार ने बताया कि उसका गाड़ी संख्या बीआर 05 एएफ 9601 की चोरी कर ली गयी है। इस संबंध में रक्सौल पुलिस को आवेदन दिया गया है।बता दे कि बाइक चोर गिरोह का तार नेपाल से जुड़ा हुआ है।जिसमे गिरोह रक्सौल में बाइक चोरी कर खुले बॉर्डर का फायदा उठाते हुए नेपाल में घुस जाते , जहाँ आसानी से बाइक का पार्ट खो...
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए  5 उप स्वास्थ्य केंद्र व 1 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्थापना को ले कर विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक!

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए 5 उप स्वास्थ्य केंद्र व 1 अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्थापना को ले कर विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रहे पांच उप स्वास्थ्य केंद्र और एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विषय पर अधिकारियों के साथ चर्चा किया और इस बाबत आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवा की बेहतरी के लिए संकल्पित है। पूरे राज्य में कोरोना के समय स्वास्थ्य सेवाओं को अनवरत बहाल करने में आयी कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुए उनको दुरुस्त करने के लिए हमारे विधान सभा क्षेत्र में नए 5 अतिरिक्त उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं 1 अतिरिक्त प्रथमिक स्वाथ्य केंद्र का निर्माण करने की दिशा में सार्थक पहल किया है।रक्सौल जैसे सीमांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ने से आम जनता को राज्य और शहरों में इलाज के लिए जाने से मुक्ति मिल जाएगी, साथ ही आपदा के ...
पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल बने जनता दल यू के प्रदेश सचिव,मिल रही बधाई!

पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल बने जनता दल यू के प्रदेश सचिव,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।जनता दल(यू०) बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्वी चंपारण के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।बधाई देते हुए युवा रक्सौल विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्वी चंपारण जिला का मान बढ़ा दिया है। उन्होंने कर्मठ,जुझारू और ईमानदारी से साथ पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल को प्रदेश सचिव मनोनीत कर पूरे जिले के साथ ही साथ रक्सौल विधानसभा का मान बढाया है जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष को और नव मनोनित प्रदेश सचिव को बधाई है।इधर, भुवन पटेल को प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर पूरे रक्सौल विधानसभा के कार्यकताओ में खुशी की लहर है।उन्हें पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद, सिकटा विधानसभा प्रभारी महम्मद एतश्याम,रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरव राव,रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार,अतिपिछड़ा ...
राजद की बैठक में रक्सौल के ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन का निर्णय!

राजद की बैठक में रक्सौल के ज्वलंत समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन का निर्णय!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मदन प्रसाद गुप्ता के रक्सौल स्थित आवास पर युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आजम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र से लेकर अनुमंडल के विभिन्न जनहितैषी समस्याओं पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया।साथ ही साथ कहा गया कि देश में डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम से दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती महँगाई कमजोर और मध्यम वर्गीय लोगों की दिन दशा को बिगाड़ कर रख दिया है।वहीं विगत 6 महीना से देश के भाग्यविधाता किसान अपने खेत और पेट की अस्मिता बचाने की लड़ाई लड़ रहे है और देश के सत्तासीन नेता मौज मस्ती में डूबे है। इन सभी राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय समस्याओं पर गम्भीरता पूर्वक विचारोंपरान्त सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय समस्याओं के निदान हेतु चरणबद्ध आंदो...
अनलॉक-3:आज से अल्टरनेट डे के हिसाब से 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें,दफ्तरों को मिली छूट!

अनलॉक-3:आज से अल्टरनेट डे के हिसाब से 7 बजे तक खुलेंगी दुकानें,दफ्तरों को मिली छूट!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार में बुधवार से अनलॉक-3 प्रभावी हो गया है। पहले के मुकाबले दुकानें देर तक खुली रहेंगी। इसके अलावा भी इस अनलॉक में कई सहूलियतें दी गई हैं। सरकारी और निजी दफ्तरों में अब पूरी क्षमता से काम होगा। पार्क और उद्यान भी बुधवार से खुलेंगे। हालांकि लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा। राज्य में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने 5 मई से 8 जून तक लॉकडाउन लगाया था। 9 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई। अनलॉक के दो चरणों के बाद बुधवार से अनलॉक-3 प्रभावी हो रहा है। दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुलेंगी। पहले यह शाम 6 बजे तक के लिए ही था, जिसे एक घंटे बढ़ा दिया गया है। हालांकि सभी तरह की दुकानें एक साथ नहीं खुलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा तय शर्तों के अनुसार दुकानें पहले की तरह एक दिन छोड़कर खुलेंगी। सरकारी के साथ निजी दफ्तरों में ...
कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को ₹4 लाख  देने के अपने वादे से मुकरी केंद्र की मोदी सरकार : रामबाबू यादव

कोरोना से मृत लोगों के परिजनों को ₹4 लाख देने के अपने वादे से मुकरी केंद्र की मोदी सरकार : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मोदी सरकार वादा निभाने में भी भरोसा नहीं रखती। जैसे सभी वादों से मोदी सरकार मुकर गई। ठीक उसी तरह इस बार भी अपने किए गए वादे से मुकर गई है। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने लक्ष्मीपुर स्थित कार्यालय में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा। श्री यादव ने कहा कि क्या अब इंसानों की जान की कीमत चार लाख रुपये भी नहीं लगा पा रही मोदी सरकार?आखिर मृतकों के परिजनों के आंसू कौन पोछेगा?उन्होंने कहा कि सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से मार्च 2020 में एक नोटिस के माध्यम से देशवासियों को यह बताया गया था कि कोरोना वायरस महामारी है।इसके तहत मरने वाले लोगों को 2005 के राष्ट्रीय आपदा प्रबंध अधिनियम की धारा12(111 ) के तहत सरकार की ओर से चार लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का प्रावधान है।परंतु अब सरकार ने यह फरमान जारी कर दिया कि सरकार मुआवजा नहीं दे सकती। मैं देशवासियों की...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!