Friday, July 3

Author: VorDesk

रक्सौल में 48763 को लग चुका है टिका,अब टिका खत्म होने से तीन दिनों से परेशान हैं रक्सौलवासी !

रक्सौल में 48763 को लग चुका है टिका,अब टिका खत्म होने से तीन दिनों से परेशान हैं रक्सौलवासी !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।एक ओर कोरोना के तीसरे लहर की चेतावनी जारी होने व डेल्टा वेरिएंट के मिलने से हड़कम्प मचा है,वहीं, जिले में टिकाकरण के मामले में अव्वल रहे नेपाल सीमावर्ती रक्सौल  प्रखण्ड में तीन दिनों से वैक्सीन खत्म होने से  टिकाकरण बन्द है।युवा समेत आम जन परेशान हैं।शहर के केसीटीसी कॉलेज केंद्र से लोग रविवार ,सोमवार व मंगलवार को वापस लौटने को विवश हो गए हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिविर नही लग रहे।जबकि, दूसरी ओर लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाने  के साथ ही बैठक का दौर जारी है,ताकि,सम्पूर्ण टिकाकरण हो सके। यहां 16 जनवरी से  27 जून तक हेल्थ केयर वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर समेत कुल 48763 लोगों को टिका लग चुका है।जिसमे 43811लोगों को प्रथम डोज व 4952 लोगों को द्वितीय डोज पड़ चुका है।इसमे 18 से 44 वर्ष के 19777 को प्रथम व 454 लोगों को दूसरा डोज,45 से 59 वर्ष के उम्र के लोगों को 13495 प्र...
पीएम के ‘मन की बात’ को भाजपा नेताओं ने सुना,टिकाकरण को सफल बनाने का लिया संकल्प

पीएम के ‘मन की बात’ को भाजपा नेताओं ने सुना,टिकाकरण को सफल बनाने का लिया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना।जिसमे प्रधानमंत्री ने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया व वैक्सिनेशन पर गांव के लोगों को जागरूक किया। रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम मोदी सरकार 2.0 का यह 25वां और ओवरऑल 78वां एपिसोड है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के बैतूल के एक गांव के लोगों से बात की। गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि हमारे यहां वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि इससे मौत हो रही है। उन्हें जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पर भ्रम नहीं फैलने देना है। मेरी मां और मैंने भी वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। आपके गांव में जो भ्रम फैलाया गया है, उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। हमारे देश...
जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण विकास से कोसों दूर है आदापुर प्रखंड का पचपोखरिया गांव: रामबाबू यादव

जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण विकास से कोसों दूर है आदापुर प्रखंड का पचपोखरिया गांव: रामबाबू यादव

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk)।आदापुर प्रखण्ड के पचपोखरिया गांव का मुख्य सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का किसी तरह ध्यान नहीं है। लोग 100 मीटर की दूरी तय करने के लिए 3 किलोमीटर लगभग घूम कर आते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का क्या रोल होना चाहिए?इसका जवाब कौन देगा।क्या यह निकम्मेपनी की हद नही है?उक्त बातें रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस नेता राम बाबू यादव ने पचपोखरिया गांव का भ्रमण करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी बिहार का गांव इतना बदहाल हो सकता है ,ऐसी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।इसलिए मैं स्थानीय प्रशासन से मांग करता हूं कि इस रोड का कायाकल्प अविलंब किया जाए। ताकि लोग कठिनाइयों से बच सकें। इसके साथ श्री यादव ने पचपोखरिया निवासी स्व.हृदया रॉय का निधन विगत दिनों डूबने से हो गयी थी। उनके घर पहुंच कर ढांढस बंधाया तथा मुआवजे के...
भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई द्वारा प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 101वीं जयन्ती आयोजित

भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई द्वारा प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 101वीं जयन्ती आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई द्वारा परिषद के प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 101वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनायी गयी ।शहर के आर्य समाज रोड स्थित मस्करा कॉम्प्लेक्स में आयोजित जयन्ती समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम् गाकर डॉ. सूरज प्रकाश के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटकर की गयी ।कार्यक्रम के आरम्भ में भजन गायक मुन्ना कुमार ने कई देशभक्ति गानों की प्रस्तुति देकर समां बाँधा । तत्पश्चात परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि करते हुए डॉ. सूरज प्रकाश के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए इस बात को कहा कि उनका समूचा जीवन मानवता को समर्पित था, तभी तो जीवन के अंतिम पड़ाव पर भी उन्होंने परिषद के माध्यम से अपनी सेवा कार्य को किसी न किसी रूप से जारी रखा जो हम सबों के लिए प्रेरणादायी है ...
राजद 5 जुलाई को मनाएगी पार्टी का स्थापना दिवस,आयोजित हुई बैठक!

राजद 5 जुलाई को मनाएगी पार्टी का स्थापना दिवस,आयोजित हुई बैठक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। राजद किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह के कौड़िहार चौक रक्सौल स्थित आवास पर राजद कार्यकर्ताओं का एक समीक्षात्मक बैठक युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष सह प्रखण्ड प्रभारी राजद सैफुल आज़म के अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे राजद ब्यवसायिक प्रकोष्ठ के महासचिव मदन प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। उक्त बैठक मे सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि पांच जुलाई 2021 को पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर दल के नीति एंवम सिद्धान्तों को जन जन तक पहुंचाने का काम सभी सक्रिय कार्यकर्ता करेंगे। साथ ही केंद्र व राज्य के गलत नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई भ्रस्टाचार अफसरशाही व नगर परिषद मे मचे लूट खसोट के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ प्रखण्ड इकाई संगठन मे किसान प्रकोष्ट व युवा राजद प्रकोष्ठ मे नए सक्रिय साथियों को पद का दायित्व देकर संगठन को मजबूत...
रामगढ़वा के भलुवहिया में नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध , ग्रामीणों ने की सड़क पर धनरोपनी

रामगढ़वा के भलुवहिया में नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध , ग्रामीणों ने की सड़क पर धनरोपनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
संसद व विधायक,मुखिया तथा समिति सदस्य के विरुद्ध लगे मुर्दाबाद के नारेरामगढ़वा ।( vor desk )।प्रखंड क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत के भलुवहिया गाँव के नाराज ग्रामीणें ने मिट्टी के दलदल में तब्दील हो चुके गाँव की ओर से दिल्ली काठमांडू राजमार्ग पर जाने वाली सड़क पर धान रोपकर नाराजगी जताई। इस दौरान उनके द्वारा सरकार, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का भी विरोध किया गया। सैकड़ों की तादाद में सांसद, विधायक व पंचायत प्रतिनिधियों का विरोध करते व मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए बीच सड़क पर धानरोपनी किया। मौके पर प्रशासन व जन प्रतनिधियो के अनदेखी को लेकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने देवकुली पंचायत के मुखियापति संजय पांडे, सुगौली विधायक ई शशि भूषण सिंह ,पश्चिम चंपारण सांसदसह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का गुस्सा कुछ इस कदर था कि उनके सामने मुखिया व कोई भी ...
अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
●हम सब ने ये ठाना है नशा मुक्त भारत बनाना है के नारे के साथ निकली रैली रक्सौल।( vor desk )। अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और अवैध तस्करी निरोध दिवस के अवसर पर बचपन बचाओ आंदोलन पूर्वी चंपारण, आर पी एफ रक्सौल, जी आर पी रक्सौल, एस एस बी 47 पनटोका और चाइल्ड लाइन रक्सौल के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता बचपन बचाओ आंदोलन पूर्वी चंपारण की असिस्टेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर आरती कुमारी द्वारा रक्सौल रेलवे स्टेशन पर किया गया। आर पी एफ इंस्पेक्टर राज कुमार द्वारा बताया गया कि नशा हमारी आने वाली पीढ़ियों को बर्बाद कर रही है। ऐसे बच्चों को जागरूक करने हेतू मैं तत्पर हूँ। इसे हम सब को मिलकर रोकना चाहिए। इसके लिए प्रशासन सजग है। जी आर पी थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने कहा कि हमारे समाज मे नशे की कुरूतियों को खत्म किया जाये तथा बच्चों को इन लतो से दूर रखा ज...
अगस्त से रेलवे क्रॉसिंग 33 ‘ए’ पर लाइट ओवरब्रिज की हो सकती है शुरुआत:डॉ0 संजय जायसवाल

अगस्त से रेलवे क्रॉसिंग 33 ‘ए’ पर लाइट ओवरब्रिज की हो सकती है शुरुआत:डॉ0 संजय जायसवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।भारत-नेपाल लाईफ लाईन सड़क यानी मुख्य पथ स्थित 33 नंबर रेलवे क्रॉसिंग पर लाईट ओवरब्रिज निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की स्थिति में है।उम्मीद है कि अगस्त 2021 तक बनकर यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा और आम जनता के लिए खोल भी दिया जायेगा। उक्त बातें डीआरएम समस्तीपुर अशोक महेश्वरी के साथ बैठक के बाद सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने कही। डॉ. जायसवाल के माध्यम से बीजेपी नेता डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि श्री माहेश्वरी ने बताया कि डेक कास्टिंग का कार्य चल रहा है और उसके निर्माणकर्ता इरकॉन को हर प्रकार की सहायता दी जा रही है। डॉ. जायसवाल अपने लोकसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर डीआरएम श्री महेश्वरी से विस्तृत रूप से चर्चा की एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान पर विचार किया। बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार ...
जनता दल (यू) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने असरार आलम

जनता दल (यू) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने असरार आलम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।जनता दल( यूनाईटेड)अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मालाकार ने शीतलपुर निवासी असरार आलम को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है। असरार आलम के मनोनयन पर जिला के जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। उनके मनोनयन पर विधानसभा प्रभारी सन्नी कुमार पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री आलम के प्रदेश महासचिव बनने से पार्टी में काफी मजबूती आयेगी, श्री आलम एक ईमानदार, निष्ठावान, जुझारू व सरल व्यक्तित्व के इंसान हैं। इनके मनोनयन पर चारों ओर से बधाइयां मिल रही है। बधाई देने वालों में विधान पार्षद भीष्म साहनी, पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन पटेल, दिनेश प्रसाद गुप्ता, लोकसभा प्रभारी दीपक पटेल, विधानसभा प्रभारी सन्नी पटेल, मो.एहतेशाम, मक.जियाउल हक,...
भारत विकास परिषद रक्सौल-शाखा मनायेगी प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरजप्रकाश की 101वीं जयन्ती

भारत विकास परिषद रक्सौल-शाखा मनायेगी प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरजप्रकाश की 101वीं जयन्ती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत विकास परिषद के संस्थापक महासचिव डॉ. सूरजप्रकाश की 101वीं जयन्ती दिनांक 27 जून रविवार को सुबह 11 बजे आर्य समाज रोड स्थित "मस्करा कॉम्प्लेक्स" में समारोह पूर्वक मनायी जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि उक्त जयन्ती समारोह में डॉ. सूरजप्रकाश द्वारा चिकित्सकीय एवं अन्य सेवा क्षेत्रों में किये गये कार्यों और योगदान पर चर्चा एवं उनके सेवा संकल्पों को गति प्रदान करने के लिए परिषद के सभी सदस्य शपथ लेंगे।श्री प्रियदर्शी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।उन्होंने बताया कि सभी सदस्य उक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सम्मिलित प्रयास से सेवा पथ पर अग्रसर होते हुए भारत विकास परिषद ,शाखा-रक्सौल को एक नवीन ऊँचाई प्रदान करने के लिए प्रयत्नशील रहने के लिए संकल्पबद्ध है । ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!