Friday, July 3

Author: VorDesk

रक्सौल नप की मुख्य पार्षद उषा देवी की कुर्सी छिनी,अब नए मुख्य पार्षद के लिए होगी चुनाव की कवायद!

रक्सौल नप की मुख्य पार्षद उषा देवी की कुर्सी छिनी,अब नए मुख्य पार्षद के लिए होगी चुनाव की कवायद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
* चर्चा व बहस में कुल 25 में मुख्य व उपमुख्य पार्षद सहित 24 पार्षदों ने लिया हिस्सा,बीच मे ही वॉक आउट कर चली गई मुख्य पार्षद*अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 21 तो विपक्ष में पड़े 1 मत, 1 पार्षद रही अनुपस्थित" रक्सौल (vor desk)।रक्सौल नगर परिषद में' खेला होबे' एपिसोड का पटाक्षेप हो गया।और मामला 'परिवर्तन होबे' की बढ़ गया।अविश्वास प्रस्ताव में मुख्य पार्षद( सभापति ) की कुर्सी बहुमत से छीन गई।मात्र एक पार्षद ने ही उनके समर्थन में मत दिया।इस परिदृष्य के बीच मुख्य पार्षद उषा देवी सदन को बीच मे ही छोड़ कर निकल गई।इस वाक्ये को 'बड़े बे -आबरू हो तेरे कूचे से निकले हम' वाले मुहावरे से जोड़ कर देखा गया! कुछ यूं हुई अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा:कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद उषा देवी के विरुद्ध लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व बहस के बाद...
टिकाकरण महाअभियान की सफलता के लिए जन जन को जागरूक करेगी बीजेपी का टिकाकरण जागरूकता रथ !

टिकाकरण महाअभियान की सफलता के लिए जन जन को जागरूक करेगी बीजेपी का टिकाकरण जागरूकता रथ !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के कोईरिया टोला नहर चौक से रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश पर भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई० जितेन्द्र कुशवाहा ने टिकाकरण महाअभियान की सफलता के लिए टीकाकरण जागरूकता रथ को झंडा दिखा कर रवाना किया। भारत सरकार के द्वारा पूरे भारत में मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उसी की कड़ी में रक्सौल में भी विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रक्सौल में शत प्रतिशत टीकाकरण करने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा पूरे क्षेत्र वासियों से अपील करने हेतू आज इस टीकाकरण जागरूकता रथ को निकालने का निर्णय लिया है। जो पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेगा एवं लोगों से अपील करेगा कि टीकाकरण में भागीदार बनकर कोरोना मुक्त रक्सौल के संकल्प को पूरा करने में अपना सहयोग करें। उक्त अवसर पर ई० जितेन...
रक्सौल नगर परिषद में हुए विशेष टिकाकरण का डीडीसी ने लिया जायजा,कुल 4710 लोगों को लगा टिका!

रक्सौल नगर परिषद में हुए विशेष टिकाकरण का डीडीसी ने लिया जायजा,कुल 4710 लोगों को लगा टिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
निरीक्षण करते डीडीसी ,एसडीओ व अन्य बारिश व जल जमाव के बीच भी दिखा उत्साह,3 जुलाई से 7 जुलाई तक चलेगा टिकाकरण महा अभियान रक्सौल।(vor desk)।जिला में चल रहे टिकाकरण महा अभियान के क्रम में शुक्रवार 02 जुलाई को रक्सौल नगर परिषद में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ।जिसमें केसीटीसी केंद्र व नगर में बने 25 टिकाकरण शिविर यानी कुल 26 केंद्रों पर 4710 लोगों का टिकाकरण हुआ।बारिश व जगह जगह जल जमाव के बीच उत्साह बरकरार रहा।स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अपन जोश और जज्बे का परिचय देते हुए प्रतिकूल मौसम के बीच लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए शाम 5 बजे तक टिकाकरण में जुटे रहे। इधर,इस बीच एसडीओ आरती विशेष टिकाकरण की मॉनिटरिंग करते हुए भी रक्सौल नगर में शत-प्रतिशत टिकाकरण लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए 3 जुलाई से शुरू हो रहे टिकाकरण महा अभियान की तैयारी में जुटी रहीं। इधर,डीडीसी कमलेश कु...
बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव प्रसाद गुप्ता बने जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव,हुआ अभिनन्दन

बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष भैरव प्रसाद गुप्ता बने जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव,हुआ अभिनन्दन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।जनता दल(यू०) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद द्वारा मोतिहारी के सुमन गुप्ता उर्फ भन्सा को प्रदेश महासचिव, रविभूषण प्रसाद उर्फ भैरव प्रसाद गुप्ता को प्रदेश सचिव सह सुगौली विधानसभा प्रभारी, दिनेश प्रसाद को प्रदेश सचिव सह रक्सौल विधानसभा प्रभारी,पूर्व रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार को हरसिध्दि विधसनसभा प्रभारी, बबलू केसरिवाल को प्रदेश सचिव,उमेश कुमार को केसरिया विधानसभा प्रभारी एंव रामजी गुप्ता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।जिसके उपरांत एक अभिनन्दन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव भैरव प्रसाद को फूल माला व दोशाला ओढा कर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए युवा रक्सौल विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि उक्त सभी नवमनोनित पदाधिकारी से रक्सौल विधानसभा मजबूत होगा ।पूर्वी चंपारण जनता दल(यू०) परिवार की ओर से साथ ही साथ केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ...
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच रक्सौल शाखा के अध्यक्ष बने कमल मस्करा,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच रक्सौल शाखा के अध्यक्ष बने कमल मस्करा,नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। शहर के श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सभागार में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच रक्सौल इकाई की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता कैलाश चंद्र काबरा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह तथा राजकुमार अग्रवाल शामिल हुए ।इस मौके पर आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच रक्सौल की नई शाखा के लिए अध्यक्ष के रूप में कमल मस्करा सर्वसम्मति से मनोनीत हुए। सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहते आये कमल मस्करा ने अध्यक्ष बनने के बाद सर्वसम्मति से अपनी कार्यकारिणी का गठन किया ।इसमें मंच के संरक्षक के रूप में कैलाश चन्द्र काबरा, केशव अग्रवाल -उपाध्यक्ष, सचिव - नितिन सर्राफ, सह सचिव -हिमांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष - नारायण अग्रवाल , मीडिया प्रभारी - नीलेश अग्रवाल सर्वसम्मति से मनोनीत किये गये । ...

रक्सौल नगर परिषद के प्रधान सहायक चंद्रशेखर कुमार सहित 6 कर्मियों का हुआ तबादला

Uncategorized
*वर्षों से कुंडली मार कर बैठे नगर निकायकर्मियों के कारण विभागीय कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए हुआ तबादला रक्सौल।(vor desk)। सूबे के नगर निकायों में लम्बे समय से कुंडली मार कर बैठे कर्मियों का तबादला कर दिया गया है।विभाग का मानना है कि इससे विभागीय काम काज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।लम्बे समय से पदस्थापन के चलते इनके सांठ गांठ की शिकायतें दृष्टिगोचर हुई है।इसलिए कार्य हित व प्रशासनिक दृष्टिकोण से नगर परिषद के कर्मचारियों का बड़ा फेर बदल किया गया है।जिसमे रक्सौल नगर परिषद के छह कर्मी भी शामिल हैं। बताया गया है कि विभाग ने इन कर्मियों के बढ़ते वर्चस्व को ध्यान रखते हुए बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निगम एवं नगर परिषद के प्रधान सहायक सहित अन्य कर्मियों का तबादला कर दिया है।साथ ही उन्हें नये स्थल पर योगदान करने का आदेश निर्गत किया ...
एसएसबी 71वी बटालियन के जवानों ने 75 किलो गाँजा के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

एसएसबी 71वी बटालियन के जवानों ने 75 किलो गाँजा के साथ नेपाली तस्कर को पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इंडो नेपाल बॉर्डर से 75 केजी गांजा (नारकोटिक्स) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की अगले सुबह महुअवा थाना क्षेत्र के कुरमिनिया के समीप से एसएसबी कोरैया ने गुप्त सूचना पर उक्त बरामदगी की।पकड़े गये तस्कर की पहचान नेपाल के बारा जिला के सिमरौनगढ अंतर्गत खजानी निवासी 52 वर्षीय सोनेलाल साह के रूप में हुई है।जब्त किये गये गांजे का अनुमानित मूल्य करीब 35 लाख रुपये बताया गया है। एसएसबी के 71 वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक अंशल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद गाँजा को स्थानीय पुलिस को सौप दिया गया है। ...
जनता दल यू ( व्यवसायिक प्रकोष्ठ  ) के प्रदेश सचिव बने भैरव प्रसाद,दिनेश प्रसाद व बबलू केशरीवाल!

जनता दल यू ( व्यवसायिक प्रकोष्ठ ) के प्रदेश सचिव बने भैरव प्रसाद,दिनेश प्रसाद व बबलू केशरीवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जनता दल यू ( व्यापारिक) प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तर पर विस्तार किया गया है।जिसमें मोतिहारी के सुमन गुप्ता उर्फ भंसा जी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।वहीं,रक्सौल के रविभूषण प्रसाद उर्फ भैरव गुप्ता को प्रदेश सचिव सह सुगौली विधान सभा प्रभारी,बबलू केशरीवाल को प्रदेश सचिव, दिनेश प्रसाद को प्रदेश सचिव व रक्सौल विधान सभा प्रभारी तथा सुरेश कुमार साह को हरसिद्धि विधान सभा प्रभारी, उमेश कुमार को केशरिया विधान सभा प्रभारी, तथा रामजी गुप्ता को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने इन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनसे पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा विकास की गति तेज होगी।इधर,बीजेपी के नगर अध्यक्ष रह चुके भैरव प्रसाद व इनके सहयोगी बबलू केशरीवाल के जद में शामिल होने पर चर्चा परिचर्चा तेज हो गई है।बधाइयों को सिलसिला शुरू हो गया है। ...
विशेष टीकाकरण अभियान में रचनात्मक सहयोग करेगा रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स

विशेष टीकाकरण अभियान में रचनात्मक सहयोग करेगा रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। स्थानीय अनुमंडल स्थित सभागार में अनुमंडलाधिकारी सुश्री आरती के नेतृत्व में नगर परिषद परिक्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए आयोजित बैठक में रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की सहभागिता रही ।उक्त बैठक में नप परिक्षेत्र में शत-शत प्रतिशत टीकाकरण को सफलीभूत करने के लिए चैम्बर की ओर से कई जनपयोगी सुझाव दिये गये। चैम्बर के अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता एवं महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने इस महत्वपूर्ण बैठक में आमंत्रित करने के अनुमंडल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि हम सभी अभी कोरोना की पहली लहर तथा हाल ही में दूसरी लहर के खौफनाक मंजर से उबरे नहीं हैं कि तीसरी लहर एवं डेल्टा प्लस को लेकर सभी सशंकित हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट तौर पर अपनी रिपोर्ट में बता चुके हैं कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को...
चाइनीज ड्रोन कैमरा के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

चाइनीज ड्रोन कैमरा के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।जम्मू कश्मीर में ड्रोन से हुए आतंकी हमला के बाद से ही बिहार- नेपाल सीमा के सीमाई इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।इसी बीच नेपाल बॉर्डर से लगे पूर्वी चंपारण जिला की सुरक्षा में लगे एस एस बी के 20 वी बटालियन को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ।सोमवार की शाम में नेपाल से एक चार चक्का गाड़ी से आ रहे तीन लोगों को एसएसबी ने रोका और जाच के क्रम में उनके गाड़ी के डिक्की से 8 पैकेट में 8 पीस चाइनीज ड्रोन कैमरा को जपत किया गया ।पर एसएसबी के पूछताछ में उनके द्वारा कुछ भी नही बताया गया। तस्करी का मामला मानते हुए गाड़ी, ड्रोन समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही के लिए कुडवा चैनपुर थानां को सौप दिया गया है।इस संबंध में कुडवा चैनपुर के दयानंद कुशवाहा ने थाना में दर्ज केश में बताया कि 26 जून को उन्हें सूचना मिली कि भारतीय सीमा के पिलर संख्या 848 के पास से एक भारतीय नम्बर क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!