‘अनामिका’ के ‘क्रूर हत्यारे’ रक्सौल पुलिस की पकड़ से बाहर,पुलिस कार्यशैली पर उठ रहे सवाल!
रक्सौल।( vor desk )।यह दिल्ली की 'निर्भया' नही है,जिसकी बलात्कार के क्रम में क्रूरता और बाद में मौत से देश भर में हंगामा मचा और न्याय के लिए लोग बेताब हो गए।यह रक्सौल के बाईपास रोड में मिली 'अनामिका' है।जिसकी क्रूरता से हत्या की गई है।हत्या के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज कर जांच शुरू की है,लेकिन,मानवता को शर्मशार कर देने वाली इस घटना में लाश बरामदगी के दूसरे दिन तक रक्सौल पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंची नही दिख रही।उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है,ताकि,यह पता चले कि हत्या के पीछे बलात्कार भी कारण है?और घटना में किस किस एंगल से क्रूरता की गई है....!मृत युवती का शव रविवार को बाईपास रोड में पावर ग्रिड के पास के एक अर्द्ध निर्मित खंडहरनुमा मकान से बरामद हुआ।शव तब बरामद हुआ जब आस पास के इलाके के लोगों ने हो हल्ला किया।लोग जुटे और तब पुलिस पहुंची।चर्चा है कि घटना 24 जुलाई श...









