नेपाल: छठ पर्व पर पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह ने बीरगंज में की पूजा अर्चना, दी शुभकामनाएं!
बीरगंज।( vor desk )।नेपाल की पूर्व युवराज्ञी हिमानी शाह ने बीरगंज पहुंच कर छठ पूजा की।काठमांडू से बीरगंज के घरीहरवा पोखरी पहुंची हिमानी करीब चार बजे सिमरा एयरपोर्ट पहुँची।उसके बाद करीब पौने छह बजे बीरगंज पहुंची।एक नम्बर गेट से पूजा परिसर गईं और उसी रास्ते निकल गई।प्रवेश करते समय स्वागत द्वार में उन्होंने पानस में दीप प्रज्वलित किया।हाथ हिला कर समर्थकों का अभिवादन किया।
इस दौरान उन्होंने सूर्य मंदिर पहुंच कर छठी माता की पूजा अर्चना की।इस मौके पर काफी भीड़ उमड़ी।उनके पहुँचने पर स्वागत में हेलिकॉप्टर से पुष्प व पूर्व राजा-रानी के चित्र अंकित प्रचार सामग्री की वर्षा की गई।
दरअसल,नेपाल में राजतंत्र की समाप्ति के बाद पहली बार पूर्व युवराज्ञी हिमानी जनता के बीच छठ पूजा में शामिल होने बीरगंज पहुंची। नेवाड़ समुदाय के राजघराने से पहली बार कोई तराई क्षेत्र में छठ पूजा में शामि...









