भारत विकास परिषद रक्सौल ने सप्तरंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता का किया आयोजन!
*बच्चों ने गीत , संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर शमां बाँधा*शारदा कला केन्द्र की शिखारंजन भी हुई सम्मानित
रक्सौल ।( vor desk )। शहर के बैंक रोड स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में भारत विकास परिषद रक्सौल शाखा के तत्वावधान में परिषद के चल रहे संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत सप्तरंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ वन्दे वातरम् की गूँज के साथ मुख्य अतिथिअखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष मीना तोदी , सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के ट्रस्ट के सचिव कैलाश चन्द्र काबरा, प्रो. राजकिशोर सिंह एवं पेन्टर पन्नालाल प्रसाद के संयुक्त रूप से भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर हुआ ।कार्यक्रम के संयोजक एवं परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने बताया कि परिषद द...









