छौड़ादानो :पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, डीएम -एसपी ने लिया मतदान केंद्र का जायजा!
छौड़ादानो।( vor desk )।सातवें चरण के पंचायत चुनाव के तहत छौड़ादानो प्रखण्ड में मतदान शांति पूर्ण,भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो गया।बताया गया है कि कुल 72.98 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के क्रम में पूर्वी चंपारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के जुआफर पंचायत का संयुक्त रूप से भ्रमण किया।
इसके साथ ही उन्होंने पंचायत आम निर्वाचन 2021 के निमित्त विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया। वहां से डीएम अपने काफिले के साथ छौड़ादानों प्रखंड के जुआफर पंचायत के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय जयनगर में अवस्थित बूथ संख्या 184 एवं 185 मतदान केंद्र पंचायत भवन जुआफर में अवस्थित बूथ संख्या 183 मतदान केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुआफर में अवस्थित बूथ संख्या 181,182 तथा खैरवा पंचायत के म...









