रक्सौल:प्रथम दिन 271 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए नामजदगी के पर्चे
रक्सौल ( vor desk)। ग्यारहवें चरण के तहत रक्सौल प्रखण्ड 12 दिसंबर 2021 को होनेवाले पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 271 अभ्यर्थियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए है।इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।वहीं,कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन पर जोर दिया गया।इसकी जानकारी आरओ सह बीडीओ संदीप सौरव ने दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामगढ़वा से चार और रक्सौल से तीन लोगों ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन किया।रक्सौल क्षेत्र संख्या 1से पंटोका निवासी श्याम प्रवेश कुमार,सहदेवा निवासी महबूब आलम, क्षेत्र संख्या 2 रक्सौल से कौड़ीहार निवासी मंजू शाह की पत्नी सुनिता देवी तथा रामगढ़वा क्षेत्र संख्या 3 से जैतापुर निवासी खुशबुन नेशा, पखनहिया निवासी नजबून नेसा, रामगढ़वा क्षेत्र संख्या 4 से बिसम्भरापुर आमोदेई निवासी नसीमा खातुन,बेला निवासी समीमा...









