रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग से 25 दिसम्बर को फन एंड फेयर का आयोजन!
( फाइल फोटो:फन एन्ड फेयर का आयोजन )
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग एवं समर्थन से शारदा कला केंद्र रक्सौल द्वारा स्कूली बच्चों के क्रियात्मक विकास के लिए एक फन एंड फेयर कार्यक्रम का आयोजन 25 दिसंबर 2021को स्थानीय हजारीमल उच्च विद्यालय के परिसर में सुबह 10.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जो संध्या तक चलेगा। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी चैंबर के मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने दी। महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस कार्यक्रम में शहर के सभी गणमान्य अभिभावकों की उपस्थिति भी रहेगी।अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,इस तरह के कार्यक्रम को जरूरी समझती है जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास का मौका मिलता है। साथ ही उपाध्यक्ष नितिन कुमार एवं सचिव राज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा क...









