भाजपा के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर किया गया जागरूक!
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला रक्सौल में केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग का अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण का तीन दिवसीय शिविर का समापन रविवार को हुआ।शहर के वाई एस रिसोर्ट में भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल जिला के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुई। जिसमें रक्सौल जिला के सभी प्रमुख कार्यकर्ता 3 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षण के प्रथम दिन का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने किया। उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियां विषय पर कार्यकर्ताओं को बिहार सरकार की उपलब्धियां क्या क्या है सरकार की आगे की योजना क्या क्या बनी है सरकार आने वाले दिनों में क्या क्या करने वाली है ।यह बताने का कार्य किया ।इस सत्र की अध्यक्षता वरुण कुमार सिंह ने की प्रशिक्षण शिविर का दूसरा सत्र आईटी सेल के मुख्यालय प्रभारी मुकुल सिंह ने लिया। इनका ...









