Sunday, November 8

Author: VorDesk

हिन्दू परिषद नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

हिन्दू परिषद नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

नेपाल, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।हिन्दू परिषद् नेपाल का राष्ट्रिय सम्मेलन एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ।एक आवासीय होटल में आयोजित सम्मलेन व प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत के मधुमुनि गुरु, नेपाल के धर्मपाल गुरु, संयुक्त जनआन्दोलन मोर्चा के अध्यक्ष तारानाथ लुईटेल, बरिष्ठ अधिवक्ता डा. सुरेन्द्र भण्डारी, पूर्व डिआईजी कृष्णभक्त ब्रह्मचार्य आदि ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने एक स्वर से कहा कि नेपाल को विदेशी शक्तियों के ईशारे पर धर्मनिरपेक्ष घोषित किया गया,जो हिंदुओ को मान्य नही है।उन्होंने कहा कि नेपाल के हिन्दू जग चुके हैं।एकजुटता मुहिम रंग लाएगी।आने वाले दिनों में नेपाल शीघ्र हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा। नेपाल में 82 प्रतिशत ओमकार हिन्दू समुदाय के रहने के बावजूद विदेशी शक्तियों के लोभ में फंस कर कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण का खेल खेल रहे ह...
बहुजन जागृति मंच का शिक्षा,नशामुक्ति व संगठन की मजबूती को ले कर गोष्ठी आयोजित!

बहुजन जागृति मंच का शिक्षा,नशामुक्ति व संगठन की मजबूती को ले कर गोष्ठी आयोजित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।समाज को बगैर शिक्षायुक्त व नशामुक्त किये सामाजिक परिवर्तन आंदोलन की धारा को मजबूत नही किया जा सकता।इसके लिए हमें शिक्षा को आत्मसात करना होगा और तथागत गौतम बुद्ध के विचारों तथा बाबा साहेब के आदर्शो को अपना कर समाज को पाखण्ड व अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने होंगे।उक्त बातें बिहार के अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने पड़ोसी देश नेपाल के पर्सा जिलान्तर्गत धोबनी गाविस के बिखमपुर-पिपरा गांव में नवगठित बहुजन जागृति मंच के द्वारा आहुत कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए शनिवार को कही।उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कुनबे में बंटे बहुजन समाज को संगठित करने की जरूरत है तथा हमें बिकाऊ नही टिकाऊ समाज बनाना है।इसके लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है।तभी नेपाल के बहुजन समाज भी शासन-प्रशासन में संख्यानुपाती भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।विशिष्ट अतिथि भारत के बहुजन समाज पार्टी ...
नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन एवं सीमा जागरण मंच के द्वारा दूसरे दिन भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन एवं सीमा जागरण मंच के द्वारा दूसरे दिन भी निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।मां जानकी स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत पुनः दूसरे दिन रविवार को नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन एवं सीमा जागरण मंच के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन शहर के माता मंदिर ,छोटा टुमडिया टोला अंबेडकर नगर वार्ड नं. 6 के सेवा बस्ती में किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रमोद तिवारी(, मेडिकल सुपरिटेंडेंट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेतिया) एवं सुरेश कुमार गुप्ता (जिलाध्यक्ष सीमा जागरण मंच) ने किया ।इस कार्यक्रम में डॉ डॉक्टर बृज किशोर कुमार, डॉ बलराम प्रसाद साहू ,डॉक्टर अकाश कुमार ,डॉक्टर अरनव कुमार सागर ,डॉक्टर अक्षत राज, डॉ कन्हैया कुमार,डॉ मनीष कुमार ,डा रितउक कुमार ने जांच व उपचार किया। मौके पर मंच के धीरज कुमार सिंह (नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद )सुनील कुमार -(नगर मंत्री सीमा जागरण मंच )रजत कुमार सर्राफ (जिला आईटी प्रमुख सीमा जागरण मंच) ,चंदन कुम...
नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन एवं सीमा जागरण मंच रक्सौल द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर!

नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन एवं सीमा जागरण मंच रक्सौल द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेशनल मेडिको आर्गेनाईजेशन एवं सीमा जागरण मंच रक्सौल द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन छठिया घाट आश्रम रोड में किया गया । इसकी अध्यक्षता सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया । चिकित्सा शिविर एक साथ सीमावर्ती 7 जिलों में 70 विभिन्न जगहों पर आयोजित की जा रही है ।  कार्यक्रम में प्रमुख व्यक्तियों में महेश कुमार अग्रवाल (प्रदेश संपर्क प्रमुख सीमा जागरण मंच), मुकुल कुमार सिंह (जिला संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), हरेन्द्र किशोर ठाकुर (जिला उपाध्यक्ष),  राजन कुमार (जिला मंत्री सीमा जागरण मंच), सुनील कुमार (नगर मंत्री), दीपक कुमार जयसवाल (जिला संपर्क प्रमुख सीमा जागरण मंच) ,अनिल श्रीवास्तव  ,धीरज  कुमार सिंह ( नगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद), दुर्गेश कुमार (नगर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विकास कुमार (जिला व्यवस्था प्रमुख) ,सुरेश कुमार (जदयू नगर अध्यक्ष), कुंद...
रक्सौल में “फन फेयर” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन,म्यूजिक-डांस के बीच बच्चों ने की खूब मस्ती!

रक्सौल में “फन फेयर” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन,म्यूजिक-डांस के बीच बच्चों ने की खूब मस्ती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शारदा कला केंद्र एंड राईज रक्सौल द्वारा स्कूली बच्चों के क्रियात्मक विकास एवं मनोरंजन के लिए शनिवार को 'फन फेयर 2021 कार्यक्रम' का भव्य एवं सफलतम आयोजन किया गया। रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सहयोग एवं समर्थन तथा श्री सात्विक मेगामार्ट के सौजन्य से शहर के हजारीमल उच्च विद्यालय के परिसर में आयोजित ऊक्त एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि रक्सौल आईसीपी के प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह एवं सीमा जागरण मंच के प्रान्त सम्पर्क महेश कुमार अग्रवाल, कपड़ा बैंक की निर्देशिका ज्योति राज गुप्ता, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष वीणा गोयल तथा सचिव सोनु काबड़ा, रेणु देवी, रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव,सचिव राज कुमार गुप्ता समेत रजनीश प्रियदर्शी, राकेश कुमार कुशवाहा,अजय कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित ...
भाजयुमो ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया याद!

भाजयुमो ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया याद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन जिला रक्सौल के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म के दिवस को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष कुमार दुबे ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं अटल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर किया ।श्री सिंह ने अटल जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाजपेई जी ने विपक्षी नेता के तौर पर संसदीय कार्य में लोकतांत्रिक संस्थाओं को रचनात्मक आलोचना के लिए मंच की तरह उपयोग किया ।अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बाजपेई जी कई जन केंद्रित नीतियों को अपनाया ।जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ,नदियों को जोड़ने, राष्ट्रीय ग्राम स्वास्थ्य कार्यक्रम ,सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाएं शामिल...
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भारत को मजबूत व विकसित बनाया:प्रमोद सिन्हा

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भारत को मजबूत व विकसित बनाया:प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भाजपा की रक्सौल नगर कमिटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती का कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया सरार्फ ने की। इस मौके पर बताया गया कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिंदी कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे। वह जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म आज के ही दिन यानी 25 दिसंबर 1924 को जन्म हुआ था।अटल बिहारी वाजपेयी ने साल 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। अटल जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और 1968 से 1973 तक उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि उनका राजनीतिक करियर भी किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं रहा है। तीन बार पीएम का पद संभालने वाले अटल सबसे पहले साल 1996 में पीएम के पद पर काबीज हुए। ल...
भाजयुमो द्वारा मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई,तैयारी पूरी!

भाजयुमो द्वारा मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई,तैयारी पूरी!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
( फाइल फोटो ) रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन जिला रक्सौल इकाई के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में मनाएगा ।इस बार 25 दिसंबर 2021 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा अटल जी एक युगपुरुष विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह होंगे ।इस कार्यक्रम में अटल जी के जीवन संघर्ष एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। दो सांसदों की पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में अटल जी के योगदान पर चर्चा होगी।देश की सत्ता संभालने के बाद पूरे भारतवर्ष में चतुर्मुखी विकास के हर क्षेत्र में अटल जी ने कार्य किया ।अटल जी जब देश के प्रधानम...
16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ आदापुर निवासी युवक को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा के साथ आदापुर निवासी युवक को नेपाल पुलिस ने पकड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk  )।नेपाल पुलिस ने 16 लाख रुपये नेपाली मुद्रा समेत एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया है।पकड़े गए युवक की पहचान  पूर्वी चंपारण जिला के  आदापुर के बेलदरवा निवासी रन्देश कुशवाहा( 22 वर्ष  )के रूप में हुई है।बारा जिला पुलिस कार्यालय सूत्रों ने बताया कि ऊक्त युवक भारतीय नम्बर प्लेट की बाइक संख्या बीआर 22एन 5014 पर सवार हो कर कलैया की ओर जा रहा था।इसी बीच मटीअरवा  नहर चौक पर गुरुवार की सुबह जांच के दौरान पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया।बताया गया कि बरामद रकम का वैध स्तोत्र नही बताने के बाद ऊक्त युवक को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ...
सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा साझा आंदोलन की जरूरत!

सरिसवा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सीमा क्षेत्र के नागरिकों द्वारा साझा आंदोलन की जरूरत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल की श्रीसिया व भारत की सरिसवा कही जाने वाली नदी के प्रदूषण मुक्ति के लिए एक बार फिर लोग एकजुट हो रहे हैं और निर्णायक सँघर्ष की तैयारी चल रही है। नेपाल के सिमरा के रामवन से निकल कर पूर्वी चंपारण के सिकरहना नदी में मिल कर गंगा में विलीन हो जाने वाली इस नदी की प्रदूषण की समस्या से सीमा के दोनो ओर के लाखों लोग परेशान हैं।अनगिनत मौत हो चुकी है।हर बार छठ पर्व पर यह मुद्दा गर्म होता है।फिर,यथा स्थिति बन जाती है।फैक्ट्रियों के उत्सर्जित रसायन से प्रदूषण व अतिक्रमण के कारण इसके अस्तित्व का संकट करीब दो दशक से भी पुराना है।लेकिन,लगातार आंदोलन के बावजूद प्रशासन व सरकार शिथिल पड़ी हुई है। इसी बीच'श्रीसिया नदी एवं वीरगंज प्रदूषण मुक्त अभियान के द्वारा शुक्रवार को एक वृहद खुला सभा का आयोजन हुआ।शुक्रवार को वीरगंज स्थित घण्टा घर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में सरिसवा नदी क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!