आदापुर की नव निर्वाचित प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी व उप प्रमुख महम्मद असलम ने किया शपथ ग्रहण, हर्ष का माहौल!
रक्सौल/आदापुर।(vor desk )।आदापुर प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी व उपप्रमुख मो.असलम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।उनके निर्वाचित होते ही इस पद को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया।वहीं,निर्विरोध रूप से प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव से एक सकरात्मक संदेश गया।समिति सदस्यों ने मिल जुल कर प्रखण्ड- पँचायत का संकल्प दुहराया।
गौरतलब है कि चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के बीच प्रखण्ड के कुल 23 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्यों में से किसी ने भी इनके विरोध में नामजदगी के पर्चे नही डाले।ततपश्चात दोनों को सदन में ही शपथ ग्रहण के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सुश्री आरती ने निर्वाचित घोषित कर दिया।उसके बाद समर्थकों के बीच प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी।
एक लंबे अरसे बाद उक्त घराने के ही स्व. शिवचन्द्र प्रसाद यादव आदापुर के प्रखंड प्रम...









