15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के लिए कोविड टिकाकरण का शुभारंभ,पहले दिन करीब 1100 लाभुकों को लगा टिका
रक्सौल।( vor desk )।ओमीक्रौंन के खतरे के बीच केंद्र व राज्य सरकार की पहल पर 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों के कोविड टिकाकरण का शुभारंभ कर दिया गया है।नव वर्ष पर पहला डोज लगाने का यह तोहफा उन छात्र-छात्राओं को मिला,जो इस उम्र सीमा के दायरे में हैं।
इसका उद्घाटन रक्सौल प्रखण्ड के हरदिया पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में बनाये गए टिकाकरण केंद्र पर यहाँ प्रशिक्षण के लिए पहुंचे प्रशिक्षु आईएसएस व आईपीएस के समूह के साथ एसडीओ आरती ने सँयुक्त रूप से किया।
आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा स्वागत गीत के जरिये हुआ। उसके बाद दसवीं की छात्रा सलोनी कुमारी को टिकाकर्मी सन्ध्या भारती ने कोवैक्सिन का प्रथम टीका दिया।तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सलोनी कुमारी( 15 वर्ष ) समेत करीब 20 प्रतिरक्षित किशोर-किशोरियों को फाईल फोल्डर, डायरी, कलम, मास्क, सैनीटाइजर...









