बिहार विधान सभा चुनाव में महिला मतदाताओ के सहयोग के लिए 140आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती की तैयारी,करेंगी जागरूक दी गई ट्रेनिंग
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव इस बार केवल राजनीतिक भविष्य का फैसला नहीं कर रहा, बल्कि यह लोकतंत्र में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को मजबूती देने का एक बड़ा उत्सव बन चुका है। पिछले कई चुनावों से यह स्पष्ट हो चुका है कि बिहार में महिला मतदाता अब 'किंगमेकर' की भूमिका में हैं, और उनके वोट का प्रतिशत पुरुषों से भी अधिक रहकर सरकार के गठन में महत्वपूर्ण साबित होता रहा है।
इसी महत्व को समझते हुए, चुनाव आयोग के निर्देश पर, रक्सौल प्रखंड में महिला मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व तैयारी की गई है। यहां के पिंक बूथों समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर 140 आशा कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से 'सहयोगिनी' के रूप में तैनात किया गया है।आशा कार्यकर्ता पिंक ड्रेस में मतदान केंद्रों पर ओआरएस ,पैरासिटामोल, मेट्रिंडाजॉल जैसी दवाओं के साथ तैनात रहेंगी।...









