केसरिया मुरेठा बांधे अपराधी ने किया आदापुर के किराना व्यापारी पर फायरिंग, जानलेवा हमला में बचे व्यापारी
*10 लाख रुपये की मांगी गई थी रंगदारी,पुलिस की भूमिका बनी रही निष्क्रिय,बाजार में दहशत
*अभिषेक नाम बता कर रंगदारी मांगने वाले ने रकम नही देने पर अंजाम भुगतने की दी थी चेतावनी
आदापुर।( vor desk )।आदापुर में कानून की नही अपराधियो की चलती हो गई है।यही कारण है कि दिन दहाड़े अपराधियो के समूह ने भरे बाजार में फायरिंग कर दहशत मचा दिया।करीब एक घण्टे तक पुलिस नही पहुंची।
बताया गया है कि रंगदारी नही दिए जाने से बौखलाए अपराधियो ने फिल्मी स्टाइल में आदापुर प्रखण्ड के श्यामपुर बाजार में भोला किराना दुकान के संचालक भोला प्रसाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमला में अपराधियों ने कम से कम दो राउंड फायरिंग की।दुकान पर भीड़ थी।तभी नकाब पोश आये और फायरिंग के बाद पिस्टल लहराते भाग निकले। घटना में व्यवसायी बाल-बाल बच गए।घटना के बाद भगद...









