आदापुर: बढ़ते आपराधिक वारदात पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने जताई चिंता!
रक्सौल।( vor desk )।अनुमंडल के आदापुर में लगातार बढ़ते आपराधिक गतिविधियों को लेकर स्थानीय पुलिस को कटघरे में लेते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने विधि व्यवस्था की समस्या को गंभीर करार दिया है।
सांसद ने कहा कि दिनदहाड़े सड़क लूट की वारदात के साथ ही क्षेत्र में बढ़ती चोरी व अपराध की घटनाएं काफी चिंताजनक है।इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय थानाध्यक्ष इसे मेंटेन करने में अक्षम साबित हुए है,जिसके कारण क्षेत्र में आपराधिक वारदात काफी बढ़ गए है।फ़लतः इस मामले को लेकर एएसपी चन्द्र प्रकाश से बातें हुईं है और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत भी कराया गया है।
श्री जायसवाल ने आदापुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के पुलिस-पब्लिक समन्वय को लेकर भी संतोषजनक सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस-पब्लिक समन्वय नही होने से जनता से प्रशास...









