चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान!
रक्सौल।(vor desk) चाईल्ड लाइन सब सेंटर की रक्सौल इकाई द्वारा चाईल्ड लाईन से दोस्ती सप्ताह के चौथे दिन एसएसबी 47 वीं बटालियन पंटोका एवं आरपीएफ रक्सौल व राजकीय रेल पुलिस के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चाईल्ड लाईन के अभिषेक कुमार, अजय कुमार, पवन कुमार, नवीन कुमार व किरण वर्मा मौजूद रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतु राज कश्यप द्वारा बताया गया कि चाईल्ड लाइन 1098 के माध्यम से मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद करती हैं और हम सब का चाईल्ड लाइन से दोस्ती बना रहेगा। रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने चाईल्ड लाइन के मेम्बर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जैसे चाईल्ड लाइन 1098 एक निःशुल्क आपातकालीन फोन सेवा है, जो मुसीबत में फंसे बच्चों को सेवा प्रदान करती है। ये हम सब के लिए एक वरदान हैं। चाईल्ड लाईन के मेंबरों द्वारा उन्हें दोस्ती बैंड पहनाकर उनका अभिवादन किया गया।
साथ ही सा...









