रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जन समस्याओं पर रक्सौल कस्टम का किया ध्यानाकर्षण!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने व्यवसायियों एवं सुचारू व्यापारिक गतिविधियों तथा अपनी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही स्थानीय व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि जिन भी व्यापारी बंधुओं को किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों में परेशानी होने पर निःसंकोच चैंबर के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलकर निराकरण की पहल कर सकते हैं।इस बीच,नेपाल भारत की अटूट मित्रता संबंध और खुला सीमा क्षेत्रों में प्रमुख शहर रक्सौल के आम उपभोक्ताओं की प्रतिदिन रोजमर्रा के वस्तुओं की खरीददारी तथा आने-जाने में हों रही परेशानियों के मद्देनजर रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव तथा सचिव राज कुमार गुप्ता ने रक्सौल सीमा शुल्क के वरिष्ठ अधिकारी राजीव रंजन से विभिन्न मुद्दों पर व...









