रक्सौल के युवक का ट्रेन से पैर कटा,रुन्नीसैदपुर हाल्ट पर घटित हादसे से परिजन रो रो कर बेहाल!
रक्सौल।( vor desk )।रविवार की सुबह 0 32 15 रक्सौल -दानापुर डेमू ट्रेन से मुजफ्फरपुर जा रहे एक युवक का पैर उस वक्त कट गया,जब वह पानी पीने के लिए स्टेशन पर उतरा था।इस घटना से परिजन रो रो कर बेहाल है,क्योंकि,ऊक्त युवक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था।जो कबाड़ के कार्य से जुड़ा था।किसी तरह रोजी रोटी चल रही थी।
बताते हैं कि रक्सौल के वार्ड 3 नेपाली स्टेशन एरिया निवासी स्वर्गीय धूपन राय का पुत्र विनोद राय (40 वर्ष )के साथ सीतामढ़ी जिले के रुनीसैदपुर हाल्ट पर यह हादसा हुआ।वह नल से पानी भर के ट्रेन पर चढ़ने के क्रम गिर पड़ा और इस दुर्घटना का शिकार जो गया।उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज जारी है।
हॉस्पिटल से सूचना मिलने पर स्वच्छ रक्सौल संस्था के आलोक कुमार श्रीवास्तव व रवि भूषण भारती ने उनके परिवार वालों का पता लगाया । उसकी पत्नी गोलिया देवी को सूचना दी गई।जि...









