विधायक प्रमोद सिन्हा ने विधानसभा में उठाया एयरपोर्ट का मामला,जानिए क्या कहा बिहार सरकार ने!
एमएलए प्रमोद सिन्हा ने विधानसभा में उठाया रक्सौल एयर पोर्ट के विकास का मामला, राज्य सरकार ने कहा-' बिहार को नही मिले हैं 250 करोड़,केंद्र ने 121 एकड़ भूमि की अधियाचना प्राप्त नही!
पटना/रक्सौल।(vor desk )।लम्बे समय से रक्सौल एयरपोर्ट के विकास व यहां से उड़ान सेवा शुरू करने की मांग उठ रही है।इसको ले कर सोसल मीडिया पर 'रक्सौल मांगे एयरपोर्ट' ट्रेंड कराया गया था,जो काफी चर्चे में रहा।इस मामले को सांसद डॉ संजय जायसवाल ने संसद में उठाया था।केंद्रीय उड्डयन व विमानन मंत्री से मुलाकात कर ध्यानाकर्षण भी किया था।अब जन भावना को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल एयरपोर्ट के विकास को लेकर बिहार विधानसभा में सवाल उठाया गया है।
श्री सिन्हा ने पूछा कि क्या मंत्री, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नागरिक विमा...









