पलनवा:चुनावी रंजिश में पंच व प्रतिद्वंदी में मारपीट,पराजित पंच प्रत्याशी की मौत!
रक्सौल।(vor desk )। पंचायत चुनाव में हारे हुए पंच प्रत्याशी से नव निर्वाचित पंच व उनके समर्थकों ने मारपीट की।जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। मामला रक्सौल अनुमण्डल के पलनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौना तपसी पंचायत के गादबहुअरी गांव का है।
बताया गया है कि पंचायत चुनाव का रिजल्ट आने के बाद पंच निर्वाचित हुए एनामुल हसनअपने जीत का जश्न मना रहे थे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान समर्थकों के साथ पंच ने हारे हुए उम्मीदवार के दरवाजे पर पटाखा फोड़ दिया। इससे उतपन्न विवाद के बीच गुस्साए हुए हारे उम्मीदवार बाबुल हसन ने विरोध किया। जिस पर पंच व उनके समर्थको ने लाठी से बाबुल के सिर पर बांस व लाठी से वार कर दिया।सर पर गम्भीर रूप से चोटें आई।जिससे वे गम्भीर रूप से चोट आई।जिन्हें अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई।
भाई ने ही कर दी भाई की हत्या
वस्तुतःपलनवा थाना क्...









