रक्सौल के वार्ड नं 25 स्थित मोक्षधाम की दशा को सुधारने की पहल शुरू
रक्सौल।(vor desk )।बंगरी नदी किनारे वार्ड नंबर 25 स्थित मोक्षधाम की दशा को सुधार करने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर परिषद प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा स्थलगत निरीक्षण के साथ इसके निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर संज्ञान लिया गया। साथ ही इस स्थल को विकसित करने, यहां तक आने जाने के रास्ते को सुगम बनाये जाने और इस अधूरे पड़े स्ट्रक्चर को गुणवत्ता के साथ पूरा किये जाने को लेकर भी एक योजना तैयार की गई। इस मौके पर ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ के साथ गणेश अग्रवाल, रणजीत सिंह, हृदेश चौरसिया, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार, नप इंजीनियर अजय कुमार, सिटी मैनेजर लालदेव प्रसाद, राज कुमार, मनीर आलम आदि मौजूद थे।
विदित है स्व. गोपीराम धानोठिया ने 2006 में इस मोक्षधाम का निर्माण करवाया था। कुछ वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा भी इसके रेनोवेश...









