रामगढ़वा के फुलवरिया में मिट्टी धंसने से हुए हादसे में एक लड़की की मौत,9 बच्चियां दबने से हुई बेहोश,4 की स्थिति गम्भीर!
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत अधकपरिया पंचायत के फुलवरिया गांव गुरुवार को मिट्टी धंसने से 10 बच्चियां दबा गईं।जिसमे एक लड़की गुलाइची कुमारी की तत्काल दब कर मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दबी बच्चियों को बाहर निकाला। हालांकि इस दौरान एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 9 लड़कियां बेहोशी की हालत में मिलीं। सभी घायलों को बेतिया मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।हादसा तब हुआ जब ये लड़कियां मिट्टी निकालने के लिए सुरंग जैसे गड्ढे में घुसी थीं।इसी दौरान मिट्टी की ऊपरी परत लड़कियों के ऊपर भरभराकर गिर पड़ी।
वाक्या तब घटित हुआ फुलवरिया गांव के वार्ड नंबर 1 की कुछ लड़कियां गुरुवार को सिकरहना नदी के किनारे मिट्टी काटने गई हुई थीं। मृत लड़की की पहचान फुलवरिया गांव निवासी हरिलाल पंडित की पुत्री गुलाइची कुमारी के रूप में ह...









