भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा भारत-नेपाल पर्यटन प्रवर्द्धन व आपसी सहयोग -समन्वय को ले कर संगोष्ठी आयोजित!
रक्सौल।( vor desk)।आजादी का अमृत महोत्सव (भारत @ 75) के समारोह के हिस्से के रूप में नेपाल के वीरगंज स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा "बिहार सरकार और नेपाल के मधेश प्रदेश सरकार के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने" विषयक एक गोष्ठी आयोजित हुआ।
बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय महावाणिज्य दुत नितेश कुमार ने किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य भारत -नेपाल के बीच द्विपक्षीय पर्यटन को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के पर्यटकों के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करना था।इसके साथ ही इस संबंध में सरकारी और निजी एजेंसियों के बीच संपर्क व समन्वय स्थापित करना था।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नेपाल के मधेश प्रदेश के उद्योग, पर्यटन और वन मंत्री शत्रुघ्न महतो थे।जिन्होंने अपने सम्बोधन में नेपाल -भारत के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक रिश्तो का...









