मेन रोड में बन रहे सड़क व नाले के निर्माण पर उठ रहे सवाल,प्रशासन का कराया गया ध्यानाकर्षण!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर के मेन रोड में चल रहे सड़क और नाले के निर्माण कार्य से जुड़े कुछ आवश्यक विंदुओं की ओर बीते सोमवार को डॉ. स्वयंभू शलभ ने पत्र व मेल के माध्यम से डीएम मोतिहारी एवं एसडीएम रक्सौल का ध्यान आकृष्ट कराया।एसडीएम सुश्री आरती ने इन विंदुओं पर शीघ्र संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
डॉ. शलभ ने कहा कि यह निर्माण कार्य मानक के अनुसार नियमित रूप से चले और समय सीमा के भीतर पूरा हो यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। काम की धीमी गति के कारण यहां का जन जीवन अस्तव्यस्त बना हुआ है।
बताया कि लोगों के घरों का जितना पानी रोज निकलता है और बरसात के दिनों में जितना पानी सड़क पर जमा होता है उसके लिए मुख्य सड़क के नाले की चौड़ाई और गहराई पर्याप्त होनी चाहिए और नाले की लेवलिंग ठीक होनी चाहिए। यदि नाले का डायमेंशन सही नहीं होगा या लेवलिंग सही नहीं होगी तो जल निकासी की समस्...









