एसएसबी के डिप्टी कमाण्डेन्ट मनोज कुमार व इंस्पेक्टर मनोज शर्मा हुए सम्मानित!
रक्सौल।( vor desk )। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासन के कर्मचारियों/अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए महानिरीक्षक (पटना) द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस 73वें गणतंत्र दिवस पर विभाग द्वारा सम्पूर्ण बिहार कार्यक्षेत्र से कुल 36 कर्मचारियों/अधिकारियों के नामो को चयनित किया गया था , जिसमें से रक्सौल के 02 एसएसबी अधिकारीयों के नामों का चयन हुआ था। जिनमें डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार तथा मानव तस्करी रोधी इकाई रक्सौल के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा का नाम शामिल था।महानिरीक्षक( पटना) ने दोनों अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों, उत्कृष्ट दिशा निर्देशन व् उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए तथा इनके दिशा-निर्देशन में विभाग द्वारा नारकोटिक्स, हथियार...









