रक्सौल नाई समाज ने सादगी से मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयन्ती!
रक्सौल।(vor desk )। शहर के बैंक रोड स्थित दिनेश कॉम्प्लेक्स मे रक्सौल नाई संगठन के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98 जयन्ती कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सादगी से मनायी गयी । जयन्ती समारोह की अध्यक्षता नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर एवं संचालन रजनीश प्रियदर्शी ने किया ।जयन्ती समारोह का शुभारंभ विशेष आमंत्रित जदयू प्रदेश सचिव दिनेश प्रसाद , जदयू पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार , जदयू पिछड़ा मोर्चा के विनोद कुमार,जदयू सचिव श्रीमती उषा श्रीवास्तव , भारत विकास परिषद रक्सौल के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी एवं नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर सचिव उमेश ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कर्पूरी ठाकुर जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया । इस मौके पर जदयू प्रदेश सचिव दिनेश प्रसाद ने नाई संगठन के सभी सदस्यों को पुष्पमाला पहना सम्मानित किया ।वहीं नाई संगठन के अध...









