रक्सौल में सोल्लास मना सरस्वती पूजनोत्सव,पूजा पंडालों में गूंजे भक्ति गीत!
रक्सौल।( vor desk )।विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक भक्तिमय वातावरण में रक्सौल नगर समेत के शिक्षण संस्थानों व मोहल्लों से लेकर गांवों के चौक चौराहों तक मनाया गया।पूजनोत्सव को लेकर छात्रों ने चकाचक सजे पूजा पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा को सजाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की।तदोपरांत ,प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान, भक्तों खासकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। शहर के शिक्षण संस्थानों व गली-मोहल्लों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा की गयी। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच मां का पट खुलते ही भक्तों की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी।
कोविड प्रोटोकॉल के बीच इस बार भी पूजनोत्सव सादे समारोह के बीच मना।विधि व्यवस्था व निगरानी के लिए दण्डाधिकारी व पुलिस बल तैनात किए गए थे।
इधर,पूजनोत्सव के अवसर पर संस्थानों में शास्त्रीय संगीत की प...









