रक्सौल में आर्टिटेक्ट, इंटरीरियर डिजाइन व लैंड स्केप’ सेवा प्रदायता कार्यालय ‘प्रांगण शिल्प ‘का हुआ शुभारंभ !
रक्सौल।( vor desk )।सोमवार को एक समारोह के बीच आर्टिटेक्ट, इंटरीरियर डिजाइन व लैंड स्केप की सेवा प्रदायता कार्यालय 'प्रांगण शिल्प 'का शुभारंभ हुआ।
कार्यालय का उद्घाटन वयोवृध्द समाजसेवी राम विलास प्रसाद ,सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त व केसीटीसी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ प्रो रघुनाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने कहा कि रक्सौल जैसे शहर में आर्टिटेक्ट कार्यालय का खुलना सराहनीय है,क्योंकि,शहर के विकास व भवनों के बेहतरीन निर्माण में न इससे केवल बल मिलेगा, बल्कि,वीरगंज जैसे महानगर की होड़ में आने के लिए तकनीकी सहयोग मिल सकेगा।
अंबाला के महर्षि मार्केंडेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्टिटेक्चर डिग्री हासिल किए आर्टिटेक्ट जीवेश नन्दन 'प्रांगण शिल्प 'के संचालक हैं।उन्होंने लखनऊ में लखनऊ डेवलपमेंट ऑथोरिटी के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्...









