Sunday, August 16

Author: VorDesk

त्रिभुवन विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किये गए प्रो0 डॉ0 स्वयंभू शलभ

त्रिभुवन विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किये गए प्रो0 डॉ0 स्वयंभू शलभ

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के बीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस में फिजिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. स्वयंभू शलभ को त्रिभुवन विश्वविद्यालय द्वारा प्रोफेसर पद पर पदोन्नति कर दी गई है। रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी इस पत्र को कैम्पस प्रमुख डॉ. उमेश चौरसिया ने बीते गुरुवार को डॉ. शलभ को भेंट किया। इस पदोन्नति के साथ डॉ. शलभ भौतिक विज्ञान विभाग में सर्वोच्च अकादमिक रैंक प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। ज्ञातव्य है कि बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स की विशेषज्ञता के साथ फिजिक्स में एम.एससी. करने के बाद डॉ. शलभ ने स्टैटिस्टिकल मैकेनिकल थ्योरी ऑफ फ्लूड्स इन क्लासिकल एंड सेमी क्लासिकल लिमिट्स टॉपिक पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इस रिसर्च में प्राप्त इक्वेशन को यूनिवर्सल इक्वेशन के रूप में मान्यता मिली। उनके पेपर देश विदेश के विभिन्न ...
नेपाल -भारत सहयोग मंच  द्वारा  वीरगंज में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धाजंलि!

नेपाल -भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धाजंलि!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
-भारतीय महाबाणिज्य दूतावास के राजदूत नितेश कुमार,नेपाल के सांसद डॉ शोभाकर पराजुली सहित कई संगीत प्रेमियों ने श्रद्धाजंलि सभा मे  लिया भाग।रक्सौल ।( vor desk)।नेपाल भारत सहयोग मंच द्वारा वीरगंज द्वारा होटल दयालु लार्ड प्लाजा में एक कार्यक्रम के बीच स्वर कोकिला ,सुर साम्रागी ,भारत रत्न से समानित स्वर्गीय लता मंगेशकर को श्रद्धाजंलि दी गई । इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लता मंगेशकर के तैल्य चित्र पर पुष्प  चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित की । कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैध व संचालन नूतन सरावगी ने की । उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुवे मंच के अध्यक्ष श्री बैध ने कहा की लता मंगेशकर के निधन से पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों  के बीच शोक की लहर है, संगीत जगत के लिये एक अपूरणीय क्षति है।उन्होंने 30 भाषाओं में 50 हजा...
बड़े बकायेदारों और चोरी से बिजली जलाने वालों पर विद्युत विभाग हुआ सख्त!

बड़े बकायेदारों और चोरी से बिजली जलाने वालों पर विद्युत विभाग हुआ सख्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल( vor desk )। विद्युत चोरी और बकायेदारों के विरुद्ध विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमे पिछले तिन माह से लगातार विद्युत विपत्र का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्तओं का विद्युत सम्बन्ध विच्छेद करने हेतु चरणबध्द अभियान चलाया जा रहा है जिस क्रम में घोड़ासहन सबडिविजन में जहाँ 188 तथा रक्सौल सबडिविजन में 275 बकायेदार उपभोक्ताओ का विद्युत विच्छेदित करते हुए 66 बिजली चोरी करने वाले लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराइ गई है. उपरोक्त बाते विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल के विद्युत कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सुमन ने कही. श्री सुमन ने बताया की अभियान के क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सुगौली के शिवेंद्र प्रसाद पिता- जगमोहन प्रसाद ,ग्राम- कौवाहा को ATC टेलकम के नाम पर चोरी का बिजली जलाते हुए पाया गया जिसमे उपरोक्त व्यक्ति पर बारह लाख छियासठ हजार रूपये का जुर्माना करते हुए सुगौली थाने म...
रक्सौल मुख्य पथ सड़क निर्माण के लिए संवेदक को मिली मार्च 2022 तक की ‘मोहल्लत’,गुणवत्ता पर सवाल कायम!

रक्सौल मुख्य पथ सड़क निर्माण के लिए संवेदक को मिली मार्च 2022 तक की ‘मोहल्लत’,गुणवत्ता पर सवाल कायम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल स्थित मुख्य पथ निर्माण में अनावश्यक विलंब व अनियमितता को ले कर डीएम कपिल शीर्षत अशोक के ' एक्शन मोड' में आते ही सड़क निर्माण महकमें में खलबली मच गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महज 24 घंटे के अंदर पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षस्थ कपिल अशोक ने रोके गए निर्माण कार्य को लेकर बतौर रिसीवर के रूप में समाहर्ता आपदा-प्रबंधन विभाग को जांच दल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व संगठनों से समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने का पत्र जारी कर दिया।इस पत्र के आलोक में अपर समाहर्ता (आपदा )अनिल कुमार के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जांच दल के अधिकारियों के साथ अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को एक महती बैठक हुई।इस बैठक में अवरोध हटा कर सड़क निर्माण में तेजी लाने का निर्णय लिया गया।डीएम के पूर्ववर्ती पत्र के आलोक में कोई कार्रवाई नही हो सकी और निर्माण कार्...
रक्सौल नगर में ‘अतिक्रमण हटाओ महाअभियान शुरू’,अतिक्रमण कारियों में हड़कम्प!

रक्सौल नगर में ‘अतिक्रमण हटाओ महाअभियान शुरू’,अतिक्रमण कारियों में हड़कम्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर में अतिक्रमण हटाओ महा अभियान शुरू कर दिया गया है।शहर को जाम मुक्त व अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के लिते एक प्रशासनिक टीम गठित की गई है।जो गुरुवार को विभिन्न गली-मोहल्लों व सड़को के अतिक्रमण को हटाते दिखी। अनुमंडल पदाधिकारी आरती के निर्देशानुसार नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में शहर से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया। इस दौरान एसडीएम द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ, रक्सौल अंचलाधिकारी विजय कुमार, हरैया ओपी थानाध्यक्ष गौतम कुमार एवं रक्सौल थाना से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि शहर के परेऊवा, डंकन हॉस्पिटल के समीप तथा कस्टम के पास अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अभी 1 सप्ताह तक चलेगा जब तक कि पूरे नगर से अत...
डीएम ने रक्सौल मुख्य पथ निर्माण पर लगाई रोक,जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में 6 सदस्यीय कमिटी गठित!

डीएम ने रक्सौल मुख्य पथ निर्माण पर लगाई रोक,जांच के लिए एसडीओ के नेतृत्व में 6 सदस्यीय कमिटी गठित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।काठमांडू-दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल -बीरगंज खण्ड अंतर्गत रक्सौल शहर के मुख्य पथ के निर्माण के लिए अधिकृत एजेंसी द्वारा लापरवाही व अनियमितता की वजह से आम लोगों के साथ व्यवसायी व स्कूली बच्चे,मरीज त्राहि त्राहि कर रहे हैं।इस बाबत जन शिकायत पर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है।साथ ही छह सदस्यीय जांच कमिटी गठित कर दी है।साथ ही लापरवाही,अनियमितता व लोगों को हुई परेशानी के मद्देनजर कठोर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। बता दे कि पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाये जा रहे इस सड़क का निर्माण कार्य सितंबर 2021 से ही शुरू हुआ,लेकिन,अभी पश्चिमी दिशा की एक लेन की सड़क पूरी नही हुई कि कन्स्ट्रक्शन कम्पनी ने पूर्वी साइड में भी गढ्डे को खोदने का काम शुरू कर शहर वासियों को परेशान कर दिया। यही नही ,इस सड़क के आश्र...
रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सत्याग्रह ट्रेन के लिए आये नए कोचों को अन्यत्र विस्थापन का किया विरोध

रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सत्याग्रह ट्रेन के लिए आये नए कोचों को अन्यत्र विस्थापन का किया विरोध

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सत्याग्रह ट्रेन के लिए आये नए कोचों को अन्यत्र विस्थापन किये जाने की सूचना से रक्सौल के व्यापारियों में आक्रोश है। इस बाबत रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता एवं महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त हस्ताक्षर से रेलवे महाप्रबंधक, हाजीपुर को पत्र लिखते हुए रेलवे के इस कदम का कड़ा विरोध किया। जिसकी जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि रक्सौल चैंबर ने रेलवे महाप्रबंधक को आपत्ति जताते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा की अतिमहत्वपूर्ण तथा प्राचीन स्टेशन रक्सौल की सुंदरता एवं यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नए एलएचबी कोचों को सत्याग्रह ट्रेन में ही जोड़ने का आग्रह किया है।विदित हो कि सत्याग्रह ट्रेन रक्सौल परिक्षेत्र और नेपाल के लिए लाइफलाइन ट्रेन है और इस ट्रेन से स्थानीय लोगों के अलावा नेपाली व...
जीआरपी की एलटीएफ टीम ट्रेन से बरामद किया विदेशी शराब

जीआरपी की एलटीएफ टीम ट्रेन से बरामद किया विदेशी शराब

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद किया गया है। रेल थाना रक्सौल की एलटीएफ टीम के द्वारा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन संख्या 05588 से लावारिश हालात में एक बैग पाया गया। जिसकी खोजबीन करने पर कोई सामने नही आया। बैग की तालाशी लेने पर बैग के अंदर से 51 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। जिसमें 750 मि.ली. का 06 बोतल रॉयल स्टेज व 180 मि.ली. के 8 पीएम रेडिको के 45 बोतल बरामद किया गया। इसकी पुष्टि करते हुए जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज दास ने बताया इस संबंध में कांड संख्या 07/22 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ...
एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा मानव व पशुओं की निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा मानव व पशुओं की निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2021-22 के तहत दिनांक सोमवार व मंगलवार को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पंटोका के कार्यवाहक कमाण्डेन्ट एनेन्द्र मणि सिंह के निर्देशानुसार डी समवाय भेलाही और ए समवाय महादेवा के कार्यक्षेत्र में आने वाले माध्यमिक विद्यालय भेलाही में व महादेवा के कार्यक्षेत्र में आने वाले माध्यमिक विद्यालय महादेवा में निः शुल्क मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये जिसमे डी समवाय भेलाही के कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती गाँव भेलाही, परशुरामपुर व मुशहरवा के 65 पुरूष 67 महिला व 29 बच्चे तथा 136 पशुओं तथा ए समवाय महादेवा के कार्यक्षेत्र के सीमावर्ती गाँव महादेवा, सहदेवा व हरिया टोला के 68 पुरूष 56 महिला व 30 बच्चे तथा 154 पशुओं का सुविधानुसार लाइन लगवाकर और टोकन के माध्यम से चिकित्सीय जाँ...
भारत रत्न लता मंगेशकर को भारत विकास परिषद ने दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न लता मंगेशकर को भारत विकास परिषद ने दी श्रद्धांजलि

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। शहर के बैंक रोड स्थित दिनेश कॉम्प्लेक्स में भारत विकास परिषद रक्सौल द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सुर साम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर कई संगीत प्रेमी महिलाओं ने भी उपस्थित होकर लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में लता दी द्वारा गाये गीत रहे ना रहे हम महका करेंगे बन के कली बन के शबा बागें वफा में..के बीच स्वर साम्राज्ञी के तैलय-चित्र पर परिषद के सदस्यों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर परिषद के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि संगीत प्रेमियों के दिलों पर दशकों तक राज करने वाली सरस्वती पुत्री लता मंगेशकर के निधन से समूची दुनिया के संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर है। तभी तो उनके निधन को संगीत प्रेमियों ने संगीत जगत ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!