अब ‘राजधानी’ लुक में दिखने लगी सत्याग्रह, रक्सौल में एलएचबी कोच वाली ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी!
रक्सौल ।( vor desk)। रक्सौल रेलवे स्टेशन पर एक समारोह के बीच दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस को एलएचबी कोच के साथ रवाना किया गया।एलबीएच कोच लगने से यह ट्रेन राजधानी सुपरफास्ट के लुक में दिख रही है।यात्री सुरक्षा दृष्टिकोण से यह काफी फायदेमंद होगी।
रक्सौल स्टेशन से एलबीएच कोच युक्त ट्रेन को कैरेज विभाग से अगले माह रिटायर होने वाले कर्मी राम विलास यादव व रामेश्वर राम ने हरी झंडी दिखायी।
इस दौरान उपस्थित रेल अधिकारियों ने बताया कि अब तक सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन आइसीएफ रैक के साथ चलती थी।अब एलएचबी का कोच लगा है,जो पूर्णतया आधुनिक है और इसमें यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव होगा। सत्याग्रह एक्सप्रेस के तीनों कोच को एलएचबी रैक में बदला जा रहा है।साथ ही, इसमें पहले से एक एसी थ्री टॉयर का कोच भी बढ़ा दिया गया है।अब सत्याग्रह एक्सप्रेस में जनरल के चार कोच, स्लीपर...









