एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नेपाल ले जाये जा रहे यूपी की दो नाबालिग लड़कियों को किया रेस्क्यू
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल एसएसबी 47 वीं बटालियन के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने एक साथ दो नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू करते हुए उनकी जिंदगी बर्बाद होने से बचा लिया और इसके साथ ही एक व्यक्ति को नियंत्रण में ले कर अग्रतर कार्रवाई शुरू की है। दोनो लडकिया यूपी के गोरखपुर की हैं।जिन्हें बरगला कर नेपाल लाया जा रहा था।संदेह होने पर दोनो ने अपने परिजनों को सूचित किया।जिसके बाद परिजनों ने सहायता मांगी।जिसके बाद ऑपरेशन के तहत दोनो को रेस्क्यू किया गया।
इसकी पुष्टि करते हुए टीम के प्रभारी सीनियर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रक्सौल के बस स्टैंड के पास नाबालिग लड़कियो को जबरन नेपाल ले जाने की की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद वे अपने टीम के साथ उक्त स्थल पर पहुँच दो नाबालिग लड़कियों के साथ एक व्यक्ति को कब्जे में लिया तथा एनजीओ प्रयास के एपीओ आरती कुमारी क...









