बिहार से गुजरने वाली सत्याग्रह व अंत्योदय एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें एनआई कार्य की वजह से रद्द , यात्रियों की बढ़ी परेशानी!
रक्सौल।( vor desk )।इन दिनों गर्मी की छुट्टियां चल रही है और शादियों का सीजन भी है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बिहार से दूसरे शहरों में जाते हैं तथा दूसरे शहरों से बिहार आते हैं। लेकिन इस बार रेलवे के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है क्योंकि दर्जनों ट्रेनें रद्द है।समस्तीपुर रेल मंडल के नरकटियागंज स्टेशन से गुजरने वाली 11 ट्रेनों को रद्द किया गया है। ऐसे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
नरकटियागंज जंक्शन से होकर गुजरने वाली 15211 जननायक एक्सप्रेस ट्रेन को अप रूट में 30 मई से लेकर 6 जून तक एवं 15212 डाउन रुट में 1 जून से लेकर 8 जून तक रद्द किया गया है। इसी प्रकार 14010 चंपारण सत्याग्रह को 30 मई से 6 जून तक, 14009 को 31 मई से 7 जून तक, 15656 कटरा कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को 5 जून से 8 जून तक रद्द किया गया है। वहीं 09451 गांधीधाम स्पेशल को 27 मई स...









