पूर्वी चंपारण का दो मोस्ट वांटेड अपराधी पिस्टल सहित रामगढ़वा में गिरफ्तार
रामगढ़वा ।( vor desk ) ।पूर्वी चंपारण पुलिस के लिए सिरदर्द बने दो मोस्ट वांटेड अपराधियो को रामगढ़वा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बर्दियाही घाट पर अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया है ।दोनों अपराधियो की खोज जिले की पुलिस काफी दिनों से कर रही थी ।
इस बाबत रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बुधवार को बताया कि बुधवार की सुबह रामगढ़वा थानाध्यक्ष के मोबाइल पर सूचना मिली कि बर्दियाही घाट स्थित पुल पर दो संदिग्ध अपाची बाइक लेकर विचरण कर रहे है ,तभी सूचना मिलने के उपरांत रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान अपने पुलिस बलों के साथ प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे तो दोनो अपराधी गाड़ी को देख कर भागने लगे ,इसी बीच भागने के क्रम में दोनों अपराधी बाइक से गिर गए जिसके बाद पुलिस बल खदेड़ कर दोनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिए।जिसके बाद पुलिस दोनों अपराधी को थाने ले आयी जहाँ तलाशी के क्रम में ए...









