Thursday, August 13

Author: VorDesk

रक्सौल के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क और नाले के तकनीकी पहलुओं की जांच कराए जाने की मांग

रक्सौल के मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क और नाले के तकनीकी पहलुओं की जांच कराए जाने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।किसी भी शहर के सौंदर्यीकरण में वहाँ की मुख्य सड़क और मुख्य नाले की गुणवत्ता का खास महत्व होता है। रक्सौल मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क और नाले के संदर्भ में नगर परिषद स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ ने कुछ विंदुओं को डीएम मोतिहारी, एसडीएम व कार्यपालक पदाधिकारी रक्सौल के संज्ञान में देते हुए इनकी गुणवत्ता की जांच तकनीकी टीम के द्वारा कराए जाने की मांग की है। डॉ. शलभ ने अपने पत्र में बताया है कि मुख्यमार्ग के किनारे निर्माण किये जा रहे नाले की ऊँचाई सड़क से दो फीट तक होने के कारण लोगों को अपने घर या दुकान से सड़क पर चढ़ना उतरना मुश्किल हो रहा है। मुख्य सड़क से जहाँ जहाँ गली निकलती है वहां की स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है। बाइक या गाड़ी को गली या घर से सड़क पर निकालना कठिन हो गया है। नाले की असामान्य ऊँचाई के कारण नाले और सड़क के बीच रैंप बनाना होगा जो सड़क पर...
जीके प्रतियोगिता में शहर के बच्चों ने लहराया परचम, किये गए सम्मानित

जीके प्रतियोगिता में शहर के बच्चों ने लहराया परचम, किये गए सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। शहर के कौड़िहार चौक पर स्थित एसआर चंद्र एकेडमी के द्वारा जीके कंप्टीशन का आयोजन किया गया. उक्त आयोजन शहर के राजा राम साह महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया. जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. तकरीबन सैकड़ों बच्चों में टॉप टेन घोषित किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सौरव चौरसिया को 2100 नगद व कप देकर सम्मानित किया गया. वही दूसरा स्थान प्राप्त करने वाला बच्चा विकास कुमार को ₹1500 नगद वह कप देकर सम्मान किया गया तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे अवधकिशोर कुमार को ₹700 की नगद राशि व कॉप देकर सम्मानित किया गया. इसकी जानकारी एसआर चंद्र एकेडमी के डायरेक्टर चंचल राज ने देते हुए बताया कि मेरी इच्छा थी कि शहर में अध्ययनरत बच्चों के बीच जीके कंप्टीशन कराना ताकि जेनरल नॉलेज के प्रति बच्चे का उत्साह बढे और इनाम...
भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा बीरगंज में एथलेटिक्स मिट 2022 आयोजित

भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा बीरगंज में एथलेटिक्स मिट 2022 आयोजित

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
  रक्सौल।( vor desk )।आजादी के अमृत महोत्सव (भारत @ 75) के समारोह के हिस्से के रूप में वीरगंज में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने रविवार  को वीरगंज के नारायणी स्टेडियम में एक दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया।इसमें  भारतीय महावाणिज्य दूतावास, नेपाल पुलिस, बीरगंज नगर निगम, दूरसंचार विभाग, बिजली विभाग, ज्ञाना अकादमी, डीपीएस और डीएवी आरबी केडिया स्कूल और बीरगंज के सिविल सोसाइटी के लगभग सौ एथलीटों ने बैठक में भाग लिया।  मीट के दौरान सात ट्रैक इवेंट (100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर, 4x100 मीटर रिले और 4x400 मीटर रिले) और चार फील्ड इवेंट (लॉन्ग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट) आयोजित किए गए।    एथलेटिक्स मीट को भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने सुबह 6 बजे झंडी दिखाकर रवाना किया।  कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किए गए और प्रतिभागियों...
कलिकापुर गांव में संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की 131 वी जयंती समारोह सह नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित!

कलिकापुर गांव में संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की 131 वी जयंती समारोह सह नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।( vor desk )।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में रविवार को प्रखण्ड के पखनहिया पंचायत के कलिकापुर गांव में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती समारोह सह नशा उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मदन प्रसाद कुशवाहा,मिथिलेश कुमार मेहता,अज्ञामं के संस्थापक मुनेश राम,विद्यानंद राम,चतुर्भुज बैठा,सुकृत राम,मथुरा राम,पूजा कुमारी,अरविंद कुमार रवि,कृष्णा पासवान,पारसनाथ अम्बेडकर आदि ने दीप-प्रज्ज्वलित कर किया गया।उसके बाद बाबा साहेब व तथागत गौतम बुद्ध के तैलीय चित्रों पर पुष्पार्चन कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई गई। इस समारोह में आगत अतिथियों का फूलमाला पहना स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवनी व कृतित्वों पर बारी-बारी प्रकाश डालते हुए बाबा साहेब को पूजने की बजाय उनके आदर्शो व सिद्धान्तों को आत्मसात करन...
बेतिया मेडिकल कॉलेज द्वारा पीएचसी के सहयोग से रक्सौल स्थित कुष्ठ आश्रम में मेडिकल कैंप आयोजित

बेतिया मेडिकल कॉलेज द्वारा पीएचसी के सहयोग से रक्सौल स्थित कुष्ठ आश्रम में मेडिकल कैंप आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। 'स्वामी विवेकानन्द स्वास्थ्य सेवा यात्रा' के तहत रक्सौल स्थित कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर के लिटिल फ्लोवर लेप्रोसी सेंटर में मरीजों के इलाज हेतु रविवार को मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। ऊक्त शिविर बेतिया मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक दल,एनएमओ बिहार व सेवा दल द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्सौल के सहयोग से आयोजित हुआ।इस दौरान सैकड़ों मरीजों का निःशुल्क जांच किया गया।साथ ही दवाओं का वितरण भी किया गया। आयोजित शिविर में विभिन्न प्रकार के बिमारियों के मरीजों को चिन्हित किया गया। वहीं,ईलाज हेतु उचित परामर्श दिया गया। इस टीम में बेतिया मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व दलों के साथ मुख्य रूप से रक्सौल के टीम से आशीष राज मेहता, सुमित कुमार राय, पियूष राज व सिद्धार्थ कुमार सम्मिलित थे। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय स्तर से अनुमंडलीय अस्पताल उपाधी...
रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता बने पूर्व मध्य रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य!

रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता बने पूर्व मध्य रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डीआरयूसीसी कमिटी का पुनर्गठन करते हुए 2022-2023 के लिए 27 सदस्यीय कमिटी के सदस्यों में रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता को परामर्शदात्री सदस्य बनाएं जाने से स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, व्यवसायियों तथा चैंबर के सदस्यों में काफी हर्षोल्लास है।जिसकी जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी सह प्रवक्ता शम्भु प्रसाद चौरसिया ने कहा कि श्री गुप्ता को पूर्व मध्य रेलवे के डीआरयूसीसी (परामर्शदात्री सदस्य) बनाएं जाने से इंडो-नेपाल बॉर्डर रक्सौल में हो रही रेल उपभोक्ताओं की असुविधाओं के निवारण हेतू पूरी तन्मयता से रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तत्पर रहेगा। साथ हीं महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव राज कुमार गुप्ता ने बताया कि कम समय में रक्सौल चैंबर ने व्यवसायियों के हितार्थ सकारात्मक सोच के साथ जो सम्मानजनक कार्य कि...
एलआईसी (मंडल) में प्रथम एम. डी. आर. टी बनने तथा प्रीमियम में प्रथम स्थान के लिए नितेश कुमार सिंह हुए सम्मानित

एलआईसी (मंडल) में प्रथम एम. डी. आर. टी बनने तथा प्रीमियम में प्रथम स्थान के लिए नितेश कुमार सिंह हुए सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
।रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जीवन बीमा निगम मुजफ्फरपुर मंडल में प्रथम एम. डी. आर. टी बनने तथा प्रीमियम में प्रथम स्थान के लिए डिवीजनल कार्यालय तथा शाखा रक्सौल नेअभिकर्ता नीतेश कुमार सिंह को सम्मानित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,भारतीय जीवन बीमा निगम के डिवीजन के द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया गया तथा रक्सौल शाखा क़े प्रबंधक व अधिकारियो समेत विकाश अधिकारी शशि किशोर तिवारी द्वारा श्री सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने कहा कि जनवरी से दिसंबर 2022 तक एम.डी.आर.टी. बनने क़े लक्ष्य को मार्च तक में ही पूर्ण कर तथा वित्तीय वर्ष 2021-2022में मंडल में फर्स्ट प्रीमियम इनकम में प्रथम स्थान हासिल करने क़े लिए नीतेश कुमार सिंह बधाई के पात्र है ।उन्होंने इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा कि इससे ब्रांच का सम्मान बढा है।उन्होंने अभिकर्ताओं से आह्वान किया कि भारतीय जीवन ब...
एसएसबी ने बरामद किया कपड़ा,उर्वरक व किराना समान,नेपाली तस्कर समेत दो धराये

एसएसबी ने बरामद किया कपड़ा,उर्वरक व किराना समान,नेपाली तस्कर समेत दो धराये

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी बेलदरवामठ कैंप के जवानों के द्वारा दो तस्कर को दबोचा है।बताया गया कि सीमावर्ती ग्राम मूर्तियां के समीप लाखो रुपए मूल्य के कपड़े को एक वाहन की सहायता से तस्करी हेतु लाया जा रहा था l जब्त किया गया समान बिगन मिया पुत्र खेदारू मिया ग्राम मूर्तिया आदापुर का बताया गया।वहीं,मामले में गिरफ्तार किया गए तस्कर की पहचान ग्राम जमुनापुर के निवासी अमानतुल्लाह व ग्राम मूर्तिया के निवासी समतुल्लाह के रूप में किया गया है l जब्त किए गए समान को कस्टम कार्यालय मोतिहारी को सौप दिया गया है lइसकी जानकारी एसएसबी बेलदरवा मठ कैम्प का हेड कमांडेंट चंदन कुमार ने दी। वहीं,71वी वाहिनी एस एस बी सीमा चौकी बेलदरवामठ कैंप के जवानों ने लाला छपरा के समीप लाखो रुपए मूल्य के किराना व उर्वरक बरामद किया है।जो कि मोटरसाइकिल व साइकिल की सहायता से तस्करी हेतु नेप...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!