ईद को शांति-सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने हेतु अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक आयोजित!
*अलविदा के नमाज को ले कर चार घंटो तक बड़ी मस्जिद के पास मार्ग रहेगा अवरुद्ध, डायवर्शन का होगा प्रयोग
रक्सौल।(vor desk)।ईद उल फितर की तैयारी शुरू हो गई है।बाजार में खरीददारी को ले कर रौनक है।इसी बीच गुरुवार को रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय सभागार में आगामी पर्व ईद को लेकर एसडीओ आरती की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रभारी डीएसपी सतीश सुमन भी मौजूद थे। शांति समिति की बैठक को एसडीओ व डीएसपी ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। बैठक में पर्व शांति -सौहार्द व हर्षोल्लास के सम्पन्न कराने पर जोर देते हुए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
शुक्रवार को अंतिम जुम्मा को देखते हुए अलविदा के नमाज के बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने हेतु रणनीति बनी।कहा गया कि प्रत्येक वर्ष काठमांडू-दिल्ली सड़क खण्ड के अंतर्गत रक्सौल मुख्य पथ स्थित बड़ी मस्जिद के बाहर अलविदा का...









