Wednesday, August 12

Author: VorDesk

आदापुर में मनरेगा के मजदूरों की बजाय जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी खुदाई को ले कर मामला गर्म!

आदापुर में मनरेगा के मजदूरों की बजाय जेसीबी व ट्रैक्टर से मिट्टी खुदाई को ले कर मामला गर्म!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी,जब प्रखण्ड प्रमुख सोनी देवी के पति सरोज यादव व मनरेगा पीओ प्रभाकर झा के बीच तूँ-तूँ-मैं-मैं हो गयी।आरोप-प्रत्यारोप के बीच पीओ खुद का बचाव करते नजर आए,जबकि प्रमुख पति ने उनके कार्यशैली को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी।यह वाक्या शुक्रवार की शाम हुई,जब प्रखण्ड कार्यालय बन्द हो रहा था और लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।जानकारी के मुताबिक, प्रमुख पति सरोज यादव का आरोप है कि मनरेगा पीओ प्रभाकर झा खुद की मनमानी करते है तथा मनरेगा जैसी रोजगारपरक योजना को उद्देश्यहीन बना व्यक्तिगत कमाई का जरिया बना दिये है।प्रखण्ड पंचायत समिति सदस्यों की अनदेखी कर खुद की मनमर्जी से योजनाओं का घटिया क्रियान्वयन कर रहे है।वह चाहे प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन निर्माण हो या मिट्टी भराई या तालाब खुदाई।मजदूरों से काम लेने की बजाय मशीनों स...
राष्ट्रीय वयो श्री योजना  आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने के लिए आयोजित हुई बैठक

राष्ट्रीय वयो श्री योजना आयुष्मान भारत योजना को सफल बनाने के लिए आयोजित हुई बैठक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एडिप एवं राष्ट्रीय वयो श्री योजना सहित आयुष्मान भारत योजना से सबंधित कार्यक्रमों पर विचार करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आवास पर अनुमंडल के पदाधिकारियों सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अधिकारियों से कार्यक्रम को सफल करने पर गहन विचार किया ।श्री सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार के तरफ से सभी प्रकार के दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निशुल्क वितरण के लिए 2 जून को बुनियादी केंद्र अनुमंडल परिसर में पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन होने जा रहा है जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल करेंगे ।इस बैठक में...
इंडो-नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने दी वीरगंज के नव निर्वाचित मेयर राजेश मान सिंह को शुभकामनाएं, जन समस्या के निदान पर हुई चर्चा

इंडो-नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने दी वीरगंज के नव निर्वाचित मेयर राजेश मान सिंह को शुभकामनाएं, जन समस्या के निदान पर हुई चर्चा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। नेपाल के गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडो- नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने नेपाल के बीरगंज महानगर पालिका के नवनिर्वाचित मेयर राजेश मानसिंह को बीरगंज महा नगर पालिका कार्यालय में जाकर शुभकामनाएं दी।साथ ही जुड़वा शहर रक्सौल की ओर से स्मृति चिन्ह एवं दोशाला देकर सम्मानित किया । उक्त अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा रक्सौल और वीरगंज जुडवा शहर की तरह है। हमारी संस्कृति और विरासत एक है। उन्होंने नवनिर्वाचित मेयर से सर्वप्रथम सरिसवा नदी प्रदूषण मुक्ति हेतु बीरगंज के उद्योग के कचरे व रसायन की गंदगी से मुक्त कराने की दिशा में कदम उठाने की मांग की।वहीं, रक्सौल से बीरगंज जाने वाले वाहन की एंट्री का समय संध्या 4:00 बजे से 6:00 बजे तक कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे दोनों शहर के बीच में आवाजाही के दृष्टिकोण व्यापारी समेत सी...
नगर निकाय चुनाव:वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने,हटाने के लिए 10 जून तक अंतिम मौका!

नगर निकाय चुनाव:वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने,हटाने के लिए 10 जून तक अंतिम मौका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।राज्य में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर अब चहलकदमी शुरू हो गयी है। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग अब वोटरों के मतदाता सूची का काम तेजी से बढ़ा रही है। 28 मई से मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन का कार्य किया जा रहा है।मतदाता इस दौरान अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। या फिर संशोधन भी करवा सकते हैं। वहीं किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम सूची से हटवाया भी जा सकता है। *मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौकामतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने का मौका बिहार के वोटरों के पास है।नगर निकाय चुनाव को लेकर अब निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नगरपालिका मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 28 मई से होना है। दावा आपत्ति 10 जून तक होंगे। अगर किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं किया जा सका है तो वो अपना नाम जुड़वा सकते हैं। *त्रुट...
नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर,डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद के लिए अलग अलग चुनाव चिन्ह( सिंबल ) जारी!

नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर,डिप्टी मेयर व वार्ड पार्षद के लिए अलग अलग चुनाव चिन्ह( सिंबल ) जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।( vor desk )।नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 को लेकर प्रत्याशियों के लिए तीन प्रकार के सिंबल (प्रतीक चिह्न) जारी कर दिये गये हैं. पहली बार नगरपालिका चुनाव में मेयर पद के लिए अलग, डिप्टी मेयर पद के लिए अलग और पार्षद के प्रत्याशियों के लिए अलग-अलग सिंबल जारी किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिका चुनाव के लिए यह सिंबल जारी किया है, जिसका आवंटन चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आवंटित किया जायेगा. इसके साथ ही आयोग की ओर से रिजर्व सिंबल भी जारी किया गया है जो प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने पर आवंटित किया जा सकता है. ताला चाबी से लेकर गुड़िया व घोड़ा भी हैं सिंबलराज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मेयर पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए 32 प्रकार के सिंबल आवंटित किया गया है. मेयर पद के प्रत्याशियों को कप और प्लेट, मोटरसाइकिल, नल, ताला और चाबी, टमट...
शहरी पीएचसी एवं एकीकृत जांच चौकी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

शहरी पीएचसी एवं एकीकृत जांच चौकी के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एकीकृत जांच चौकी रक्सौल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आईसीपी कैंपस में किया गया। शिविर का उद्घाटन आईसीपी प्रबन्धक ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा किया गया ।इस नि:शुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर में 177 मरीजों ने अपना जांच करवाया एवं दवा प्राप्त की। इस विशेष दूरस्थ स्वास्थ शिविर में चिकित्सक डॉ सौरभ कुमार, डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह , नर्स सरिता कुमारी , स्नेहा कुमारी,, लैब टेक्नीशियन आशीष कुमार, परिचारी राकेश कुमार सहयोगी के रूप में वॉलिंटियर राहुल कुमार मौजूद थे । इस शिविर में कोरोना का वैक्सीनेशन भी किया गया। शिविर की सफलता में आईसीपी कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। ...
अज्ञात वाहन की ठोकर से रामगढ़वा में युवक की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से रामगढ़वा में युवक की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।सड़क दुर्घटना का मामला थम नही रहा।इसी बीच रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भलुवाहिया तिलावे पुल के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से 30 वर्षीय साइकल सवार युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी ।घटना शनिवार की करीब 11 बजे घटी ।वही घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर रामगढ़वा थाना ले आये जहाँ कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है ।घटना के बाबत रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने शनिवार को करते हुए बताया कि घटना में मृत युवक नुरैन मिया पिता जुमराती मिया गाँव बैरिया का निवासी है जो अपने मामा सुभान मिया के रामगढ़वा स्थित सिलाई दुकान पर काम करने आ रहा था ,तभी एनएच 28 पर भलुवाहिया गाँव स्थित तिलावे पुल पर आया तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी मौ...
सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी पर रोक के लिए आपसी सहयोग-समन्वय जरूरी:इंस्पेक्टर मनोज शर्मा

सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी पर रोक के लिए आपसी सहयोग-समन्वय जरूरी:इंस्पेक्टर मनोज शर्मा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
*एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय टीम रक्सौल व डंकन हॉस्पिटल की एनजीओ प्रोजेक्ट टीम के मध्य एक बैठक रक्सौल।(vor desk )।मानव तस्करी रोधी ईकाई क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल के द्वारा मानव तस्करी पर रोकथाम में परस्पर सहयोग के लिए एक बैठक हुई । जिसमें एक दूसरे के सहयोग से मानव तस्करी पर रोकथाम अधिक अधिक कैसे की जायेगी,इस पर व्यापक चर्चा परिचर्चा हुई। इस दौरान इंस्पेक्टर मनोज कु. शर्मा ने एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया तथा मिल जुल कर मानव तस्करी के हर तरीके को असफल करने के उपर जोर दिया। डंकन हॉस्पिटल की डा० वंदना कांत द्वारा कहा गया कि अधिक गरीबी और मानसिक बिमारियाँ भी मानव तस्करी के अधिक अवसर बढ़ा रही है। इसलिए हमारे द्वारा मानव तस्करी के शिकार असहाय लोगों के मानसिक व शारीरिक बीमारी के उपचार-निदान में भी सहायता प्रदान करती है। इस अवसर पर न्याय...
दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र के निःशुल्क वितरण हेतु पंजीकरण सह परीक्षण शिविर  2 जून को:विधायक प्रमोद सिन्हा

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र के निःशुल्क वितरण हेतु पंजीकरण सह परीक्षण शिविर 2 जून को:विधायक प्रमोद सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय(भारत सरकार) की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को नित्य जीवन सहायक यंत्र एवं उपकरणों के निःशुल्क वितरण के लिए पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।इसकी जानकारी क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत शिविर का आयोजन रक्सौल में होगा। उन्होंने कहा कि हमारे स्थानीय सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल जी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।जो इतनी व्यस्तता के बाद भी रक्सौल वासियों पर अपनी नजर बनाए रखते हैं। इस जनकल्याणी योजना की शुरुआत सह परीक्षण शिविर का आयोजन छौड़ादानो, आदापुर एवं रक्सौल प्रखंड हेतु रक्सौल अनुमंडल परिसर में आगामी 2 जून को पीएम नरेंद्र मोदी व सांस...
डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने लौकरिया पंचायत के विकास कार्यो का लिया जायजा,दिए कई निर्देश!

डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने लौकरिया पंचायत के विकास कार्यो का लिया जायजा,दिए कई निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक गुरुवार को रक्सौल प्रखंड के लौकरिया पंचायत में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकासात्मक कार्य की प्रगति का जांच करने हेतु पहुंचे। उन्होंने लौकरिया पंचायत में नल जल योजना, नली-गली योजना, विद्यालय ,स्वस्थ केंद्र, पीडीएस दुकान, सड़क की स्थिति, मनरेगा कार्य , प्रधानमंत्री आवास योजना , पंचायत सरकार भवन , पेंशन योजना, राजस्व संबंधित मामले , खेल मैदान , बाढ़ आपदा , आगनबाडी केंद्र, सामुदायिक शौचालय आदि के बारे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी श्री अशोक ने स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लौकरिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि शीघ्र उपलब्ध कराएं।अमृत सरोवर हेतु भूमि चिन्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!