रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने के लिए जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट, इलेक्ट्रीक प्लेन के संचालन की संभावना!
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में एयरपोर्ट को सुचारू कर हवाई सेवा शुरू करने की उम्मीद जगी है।जिला प्रशासन ने भी इसकी पहल की है।लम्बे समय से रक्सौल एयर पोर्ट को चालू करने की मांग उठती रही है।इस मुद्दे को पश्चिम चंपारण सांसद सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल व रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा भी अपने अपने स्तर से सदन में उठा चुके हैं।उड्डयन मंत्री से सांसद ने मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा था।वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ भी इसे चालू करने व उड़ान सेवा शुरू करने की मांग करती आ रही है।अब संकेत मिल रहे हैं कि आवश्यक कवायद के बाद शीघ्र ही रक्सौल एयरपोर्ट को संचालन में लाया जाएगा।साथ ही यहां से इलेक्ट्रिक विमान सेवा की शुरुवात हो सकती है।
इस बीच,गुरुवार को ताजा खबर यह आई है कि पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा जिला राजस्व शाखा, मोतिहारी के माध्यम से निदेशक संचाल...









