रक्सौल कस्टम ने ऑयल टैंकर से 1.31 करोड़ का 550 किलो गाँजा किया जब्त,दो नेपाली धराये
*पेट्रोलियम ढोने वाले नेपाल ऑयल निगम ऑयल टैंकर से बरामद हुआ गाँजा की खेप,बॉर्डर के सिक्युरिटी सिस्टम पर उठे सवाल
*ऑयल टैंकर पेट्रोलियम लाने जा रही थी बरौनी,नेपाली चालक प्रेम लामा समेत दो से पूछ ताछ जारी
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल बॉर्डर पर कस्टम टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने ऑयल टैंकर से करीब 1.31 करोड़ रुपये अंतराष्ट्रीय कीमत का 37 बंडल में पैक 550 किलो गांजा बरामद किया है।साथ ही दो नेपालियों को भी हिरासत में लिया है।इसमे प्रेम लामा चालक है।जबकि, विक्रम लामा उप चालक है।
गाँजा एक ऑयल टैंकर में तहखाना बना कर छुपाया गया था,जो ,नेपाल से आइसीपी होते रक्सौल पहुंचा।इसी बीच गुप्त सुचना पर दबोच लिया गया।टीम ने रात्रि करीब 11बजे ही बरामद ऑयल टैंकर ,गाँजा व पकड़े नेपालियों को रक्सौल कस्टम ला कर आवश्यक कारवाई शुरू कर दी ।अधिकारियो ...









