डॉ राजीव रंजन बने रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी प्रभारी,डॉ अमित बने रामगढ़वा पीएचसी के प्रभारी
रक्सौल।( vor desk)। रक्सौल पीएचसी के वरीय चिकित्सक डॉ राजीव रंजन कुमार को रक्सौल अनुमण्डलिय अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया गया है।साथ ही रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
पूर्वी चंपारण के सीविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने यह आदेश जारी किया है।
जारी पत्र में कहा गया है कि वरीय चिकित्सक डॉ सेराज अहमद के प्रभार लेने के प्रति असमर्थता जाहिर करने के उपरांत विशेष परिस्थिति में रक्सौल पीएचसी के द्वितीय वरीय चिकित्सक डॉ राजीव रंजन( एमबीबीएस ) को यह प्रभार दिया गया है। बता दे कि अब तक अनुमण्डल अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर डॉ सुशील कुमार सिंह( एसके सिंह )काबिज थे।
जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के अनुमोदन प्राप्त होने व ...









