2024 में यूपीए के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से बनेगी केंद्र सरकार : डा0 अजय उपाध्याय
*अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष सलाहकार डॉ अजय उपाध्याय का हुआ स्वागत
रक्सौल।(vor desk)शहर के एक आवासीय होटल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष सलाहकार डॉ अजय उपाध्याय का बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल और गणमान्य लोगों के द्वारा दोशाला ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष सलाहकार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के शहर रक्सौल को अनेकों सुविधाओं का अभाव है जिसमें मुख्य रूप से हवाई अड्डे का शुरुआत, ट्रेन परिचालन की कमी,सड़क मार्ग की कमी व्यापारियों के लिए सुरक्षा का अभाव मुख्य मुद्दा है साथ ही साथ यह भी कहा कि जिस प्रकार ...









