Thursday, October 22

Author: VorDesk

मासूमों पर ‘हड्डा’ का कहर: इलाज के दौरान दूसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

मासूमों पर ‘हड्डा’ का कहर: इलाज के दौरान दूसरे बच्चे ने भी तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)। हरैया थाना क्षेत्र के नेपाली स्टेशन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बिरनियों (हड्डा) के हमले ने दो मासूमों की जान ले ली और दो अन्य की जिंदगी खतरे में डाल दी है। बीते 2 अक्टूबर की सुबह जब बच्चे एक पुराने फूस के मकान के पास खेल रहे थे, तभी बिरनियों के झुंड ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन उन्हें गंभीर हालत में तत्काल रक्सौल के डंकन अस्पताल ले गए। अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए 2 अक्टूबर को ही विजय मल्लिक के 2 वर्ष 6 माह के बेटे करण कुमार मल्लिक की मौत हो गई। वहीं, 4 अक्टूबर को स्व. इन्दल मल्लिक के 7 वर्षीय पुत्र लखन कुमार मल्लिक ने भी दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक हादसे में घायल 4 वर्षीय अरुण कुमार मल्लिक और 3 वर्ष 6 माह के रॉकी कुमार मल्लिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज डंकन अस्पत...
हरैया पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई: 1 करोड़ रुपये की 11 किलो चरस के साथ ई-रिक्शा सवार तस्कर गिरफ्तार

हरैया पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई: 1 करोड़ रुपये की 11 किलो चरस के साथ ई-रिक्शा सवार तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चम्पारण)(vor desk)। नेपाल से भारत में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री ब्रिज के पास सघन चेकिंग के दौरान एक ई-रिक्शा सवार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 11.246 किलोग्राम चरस बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह पूरी कार्रवाई 3 अक्टूबर 2026 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से मैत्री ब्रिज होते हुए चरस की एक बड़ी खेप रक्सौल की तरफ लाई जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रक्सौल) मनीष कुमार आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 47वीं वाहिनी एसएसबी पनटोका और ह...
दरपा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और हथियारों के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

दरपा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई: देशी कट्टा, कारतूस और हथियारों के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चम्पारण के दरपा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो चाकू और दो लोहे की बड़ी तलवारें बरामद की हैं। यह कार्रवाई 3 अक्टूबर 2026 को दरपा थाना की दिवा गश्ती के दौरान मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि तिनकोनी गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह (पिता- स्व. मदन सिंह) अपने घर में अवैध हथियार रखकर लहरा रहा है और अपनी पत्नी एवं बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे आसपास के ग्रामीणों में काफी भय का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत सूचना का सत्यापन किया और सुरेन्द्र सिंह के घर पर विधिवत छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से अवैध हथियार और कारतूस जब्...
रक्सौल में 81 सफाईकर्मियों के करीब 10 लाख के मजदूरी गबन का मामला पकड़ा तूल: 48 घंटे में भुगतान का आदेश, विभागीय कार्रवाई की गाज गिरना तय

रक्सौल में 81 सफाईकर्मियों के करीब 10 लाख के मजदूरी गबन का मामला पकड़ा तूल: 48 घंटे में भुगतान का आदेश, विभागीय कार्रवाई की गाज गिरना तय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
श्रम अधीक्षक के सख्त रुख के बाद हड़कंप, सीबीएस फैसिलिट मैनेजमेंट को एफआईआर की चेतावनी; एक्टिव हेड क्लर्क पंकज कुमार सिंह पर लगे गंभीर आरोप रक्सौल (vor desk)। रक्सौल नगर परिषद के 81 सफाईकर्मियों के करीब 10 लाख रुपये के बकाया वेतन और मजदूरी गबन का मामला अब तेजी से तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में श्रम न्यायालय की एंट्री, जांच के बढ़ते दायरे और सख्त आदेशों के बाद दोषी अधिकारियों व एजेंसी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। शनिवार को मोतिहारी स्थित श्रम अधीक्षक के न्यायालय में हुई अहम सुनवाई के बाद श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने आउटसोर्सिंग एजेंसी 'सीबीएस फैसिलिट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' को 48 घंटे के भीतर सभी 81 सफाईकर्मियों का बकाया वेतन सीधे उनके बैंक खातों में भेजने का कड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का अनुपालन न होने पर एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ...
रक्सौल में रविवार को 4 घंटे गुल रहेगी बिजली: दुर्गा पूजा को लेकर मेंटेनेंस का काम, विभाग ने समय से काम निपटाने की अपील की

रक्सौल में रविवार को 4 घंटे गुल रहेगी बिजली: दुर्गा पूजा को लेकर मेंटेनेंस का काम, विभाग ने समय से काम निपटाने की अपील की

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा, आईसीपी समेत कई इलाकों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी रक्सौल (vor desk)। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान शहर में बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने मेंटेनेंस का काम करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रक्सौल पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) से जुड़े सभी क्षेत्रों में लगातार 4 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण रामगढ़वा, रक्सौल शहर, आईसीपी, बियाडा, हरनाही और हरदिया सहित संबंधित पीएसएस से संचालित होने वाले सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से पूर्व तैयारी रखने का अनुरोध किया है। विभाग ने अपील की है कि रविवार सुबह 9 बजे से पहले ही पानी की टंकी भरन...
रक्सौल को 21 साल बाद मिलेगी जाम से मुक्ति: 156 करोड़ की लागत से बनेंगे दो रेलवे ओवरब्रिज, टेंडर फाइनल

रक्सौल को 21 साल बाद मिलेगी जाम से मुक्ति: 156 करोड़ की लागत से बनेंगे दो रेलवे ओवरब्रिज, टेंडर फाइनल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहरवासियों का 21 साल लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। शहर की दो प्रमुख रेलवे गुमटियों पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज (ROB) निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के बाद रेलवे निर्माण विभाग ने धरातल पर काम शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो आगामी दशहरा पर्व के बाद रेलवे गुमटी संख्या 33-ए (बाटा चौक से नेपाल साइड) पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रगति को देखते हुए रेलवे फाटक संख्या 34 (परेउआ ढाला) पर भी दूसरे ओवरब्रिज का काम आरंभ होगा। 156 करोड़ की लागत से मेहरोत्रा बिल्डकॉन करेगी निर्माण इन दोनों ओवरब्रिज का निर्माण कुल 156 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कराया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के सतना जिले की कंपनी मे...
रक्सौल में खेलने के दौरान बच्चों पर हड्डा का उग्र हमला, दो साल के मासूम की मौत से छाया मातम

रक्सौल में खेलने के दौरान बच्चों पर हड्डा का उग्र हमला, दो साल के मासूम की मौत से छाया मातम

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित नेपाली स्टेशन के पास माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां अन्य बच्चों के साथ खेल रहे मासूमों पर अचानक हड्डा (ततैया) के उग्र झुंड ने हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में चार बच्चे बुरी तरह डंक मारने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की दर्दनाक चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें झुंड से छुड़ाया और आनन-फानन में डंकन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने अहिरवा टोला (वार्ड-7) निवासी विजय मलिक के दो वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस हमले में मृतक करण के दो भाई—छह वर्षीय अरुण कुमार व चार वर्षीय रॉकी कुमार, तथा वार्ड-5 निवासी इंदल मलिक का आठ वर्षीय पुत्र...
बापू व शास्त्री जी की जयंती पर रक्सौल में हथकरघा चलाने वाली 50 महिलाएं सम्मानित, जिलाध्यक्ष बोले- स्वदेशी और सादगी ही राष्ट्र की असली ताकत

बापू व शास्त्री जी की जयंती पर रक्सौल में हथकरघा चलाने वाली 50 महिलाएं सम्मानित, जिलाध्यक्ष बोले- स्वदेशी और सादगी ही राष्ट्र की असली ताकत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। रक्सौल प्रखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिवपूजन प्रसाद की अध्यक्षता में शहर के लेप्रोसी हॉस्पिटल में आयोजित इस कार्यक्रम में हथकरघा चलाकर आत्मनिर्भर बन रही 50 महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मोतिहारी जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने दोनों महापुरुषों के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि 1917 में गांधी जी ने चंपारण की पावन धरती से 'तीनकठिया व्यवस्था' और नील की खेती के अत्याचार के खिलाफ सत्याग्रह की शुरुआत की थी। बापू ने असहयोग, सविनय अवज्ञा और 1942 के 'भारत छोड़ो' आंदोलन के जरिए देश को आजादी की राह दिखाई और...
गांधी-शास्त्री जयंती पर धनगढ़वा में भारत विकास परिषद ने बांटी पाठ्य सामग्री, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

गांधी-शास्त्री जयंती पर धनगढ़वा में भारत विकास परिषद ने बांटी पाठ्य सामग्री, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा-रक्सौल ने सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की। संस्था की ओर से ग्राम पंचायत राज धनगढ़वा कौड़िहार स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 112 जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच कॉपी, किताब, पेन और पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्रियां वितरित की गईं। पाठ्य सामग्री पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, बापू व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण और 'वंदे मातरम' के सामूहिक गायन के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि शिक्षा सामाजिक समानता और सशक्तिक...
‘जेन जी रक्सौल’ ने श्रद्धा के साथ मनाई बापू की जयंती, राजद नेता रामबाबू यादव ने युवाओं को दिलाया संकल्प

‘जेन जी रक्सौल’ ने श्रद्धा के साथ मनाई बापू की जयंती, राजद नेता रामबाबू यादव ने युवाओं को दिलाया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के लक्ष्मीपुर में 'जेन जी रक्सौल' के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। रक्सौल विधानसभा के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी सह संगठन के संरक्षक रामबाबू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में स्थानीय किशोरों और युवाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए रामबाबू यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वावलंबन के सिद्धांत आज के दौर में युवाओं के लिए बेहद प्रासंगिक हैं। उन्होंने नई पीढ़ी से बापू के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रक्सौल, आदापुर, छौड़ादानो, रामगढ़वा और सुगौली क्षेत्र से आए युवाओं...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!