Tuesday, August 11

Author: VorDesk

एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट की रक्सौल की टीम ने दो नेपाली किशोरियों को बॉर्डर पर किया रेस्क्यू !

एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट की रक्सौल की टीम ने दो नेपाली किशोरियों को बॉर्डर पर किया रेस्क्यू !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।एंटी ह्युमन ट्रेफिकिंग यूनिट की रक्सौल की टीम ने दो नेपाली किशोरियों को रेस्क्यू किया है।इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में उन्हें रेस्क्यू किया गया है।गुप्त सूचना पर रक्सौल के राम जी चोक के पास से अभियान के तहत दोनो को रेस्क्यू किया गया।बाद में आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें नेपाल पुलिस के जरिये एन.जी.ओ. माइती नेपाल को सौंपा गया। जानकारी के मुताबिक,दोनो को दिल्ली में जॉब का झांसा दे कर बुलाया जा रहा था।रात्री में 1145 बजे रक्सौल से आनन्द विहार वाली ट्रेन से दोनो को दिल्ली आने को कहा गया था।दोनों नाबालिग तीन दिन पहले काठमांडू से घर वालों को बिना बताये घर का स्वर्ण आभूषण और पैसा ले कर निकल गयीं थी।अभिवावक ने दोनों को बहुत खोजा पर कहीं कोई पता नहीं चला। उन्होंने नेपाल में एफ.आई.आर. भी दर्ज करवायी थी। सूत्रों ने बताया कि घर वालों को...
रक्सौल नगर परिषद में स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में मनीष कुमार ने किया पदभार ग्रहण!

रक्सौल नगर परिषद में स्थाई कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में मनीष कुमार ने किया पदभार ग्रहण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में नवपदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को पद भार सम्भाल लिया। नगर विकास मंत्रालय द्वारा इनका तबादला बड़हिया से रक्सौल किया गया था।बता दे कि बूचड़खाना घोटाला का मामला सामने आने के बाद से यह पद प्रभार में चल रहा था,जबकि,तत्कालीन कार्यापालक पदाधिकारी गौतम आनन्द विभागीय कार्रवाई की जद में हैं।फिलहाल,यह प्रभार अवर निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दण्डाधिकारी संतोष कुमार सिंह के पास था।इस बीच, नए कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने विधिवत पद भार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान रक्सौल एलआरडीसी सह नगर परिषद प्रशासक रामदुलार राम भी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से मिले दायित्व का निर्वहन करूंगा।शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। ...
आईसीपी प्रबंधक ज्ञानेन्द्र  सिंह को भारत विकास परिषद ने दी भावभीनी विदाई,नए प्रबन्धक बने प्रवीण कुमार

आईसीपी प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सिंह को भारत विकास परिषद ने दी भावभीनी विदाई,नए प्रबन्धक बने प्रवीण कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में आईसीपी प्रबंधक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के स्थानांतरण पर आईसीपी परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह, संरक्षक अवधेश सिंह, संरक्षक महेश अग्रवाल, प्रांतीय संगठन सचिव उमेश सिकारिया, सचिव नीतेश कुमार सिंह, सेवा संयोजक योगेंद्र प्रसाद, अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ.एस.के.सिंह, द्वारिका सर्राफ, संगठन सचिव विजय कुमार साह, दिनेश प्रसाद, मनोज सिंह, अजय कुमार तथा मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी द्वारा ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह को माल्यार्पण कर दुशाला ओढ़ाकर, स्मृति-चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र तथा अध्यात्म से जुड़ी पुस्तकें भेंट कर सम्म्मानित किया गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने विदाई समारोह में निवर्तमान प्रबंधक महोदय के कार्य काल की प्रशंसा करते हुए उनकी मृद...
आदापुर के जूता व्यापारी को चाकू मार कर अपराधियों ने की लूट पाट,घायल व्यापारी मोतिहारी रेफर!

आदापुर के जूता व्यापारी को चाकू मार कर अपराधियों ने की लूट पाट,घायल व्यापारी मोतिहारी रेफर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुरl(vor desk )।प्रखण्ड अंतर्गतहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी जीप स्टैंड रोड में मुर्दाघटी के समीप अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की देर शाम एक व्यापारी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने घायल व्यापारी रविन्द्र प्रसाद को उपचार के लिए आदापुर सीएचसी पहुंचाया।स्थिति की नजाकत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्यामपुर बाजार से अपनी जूता-चप्पल की दुकान बंद कर उक्त व्यवसायी अपने गांव सुढ़ि बेलवा जा रहा था कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों के ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू कमर में लगी है।इस दौरान व्यवसायी से नगद व मोबाइल भी लुटा गया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि ...
अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से लगातार हो रही बाइक चोरी,पुलिस निष्क्रिय

अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से लगातार हो रही बाइक चोरी,पुलिस निष्क्रिय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता लगातार बनी हुई है।जो पुलिस के लिए चुनौती है।।इसी बीच ताजा मामला में शहर के मुख्य पथ स्थित रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बाइक मालिक मो. असलम ने रक्सौल थाना में आवेदन देकर बताया है कि नित्य की भांति अपनी बाइक अनुमण्डलिय अस्पताल परिसर में लगाए थे। लेकिन ड्यूटी के बाद बाहर निकले तो बाइक गायब थी।काफी खोजबीन करने के बाद बाइक नहीं मिली। उन्होंने लीखित आवेदन में बताया कि बाइक का नम्बर बीआर 22एएन 1722 है।बता दे कि महम्मद असलम फार्मासिस्ट हैं और अस्पताल में दवा भंडार के देख रेख का कार्य करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ अजय कुमार( डेंटिस्ट )की हौंडा बाइक भी चोरी कर ली गई थी।इस बाबत थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प...
वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस में मूर्ति स्थापना को लेकर हुई बैठक!

वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैंपस में मूर्ति स्थापना को लेकर हुई बैठक!

नेपाल, सीमांचल
● कार्य योजना को दिया गया अंतिम रूप रक्सौल।( vor desk )।वीरगंज स्थित ठाकुरराम बहुमुखी कैम्पस में संस्थापक स्व. महावीर प्रसाद जी एवं स्व. रघुबीरराम जी की मूर्ति स्थापना के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण बैठक कैंपस प्रमुख डॉ. उमेश प्रसाद चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इस कार्य योजना पर विचार विमर्श कर इसे अंतिम रूप दिया गया। ई. सरोज उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा स्थलगत निरीक्षण कर निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर कैंपस प्रमुख डॉ. उमेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि इस कैंपस के संस्थापक स्व. महावीर प्रसाद जी एवं स्व. रघुबीरराम जी के महान योगदान को याद करते हुए उनकी मूर्ति स्थापना किये जाने का जो निर्णय लिया गया था उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। कैंपस के सभी शिक्षक व कर्मचारीगण इस कार्य से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बैठक में उपस्थित प्राध्यापक डॉ. स्वय...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी संभालेगी रसोई,मरीजों को मुफ्त मिलेगा खाना-नाश्ता!

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में जीविका दीदी संभालेगी रसोई,मरीजों को मुफ्त मिलेगा खाना-नाश्ता!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में कैंटीन की सुविधा शिघ्र शुरू होगी,ताकि मरीजो को इसका लाभ मिल सके।इसको ले कर बुधवार को जीविका के डीपीएम वरूण कुमार सिंह, बीपीएम बृजेश्वर राय व अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डा. राजीव रंजन के द्वारा अस्पताल भवन में बने किचन का नीरिक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जीविका के डीपीएम वरूण कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा पूरे अस्पताल में मरीजों को नाश्ता व खाना जीविका दीदी के रसोई के माध्यम से बनाने की योजना है। इसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर रक्सौल अनुमंडल अस्पताल का किचेन शेड का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक जीविका रसोई का संचालन अनुमंडल अस्पताल के रसोई घर में शुरू हो जाएगा। जहां मरीजों को चार टाईम भोजन व नाश्ता मुफ्त में देने की योजना है। उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा प्रति मरीज 150 रूपये जीविका दीदी को आ...
सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने दिया कार्रवाई का निर्देश

सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने दिया कार्रवाई का निर्देश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● सरिसवा नदी के प्रदूषण को रोके बगैर गंगा को भी शुद्ध नहीं किया जा सकता ● भारत और नेपाल दोनों ही देश पर्यावरण संरक्षण के हिमायती फिर भी एक नदी को बचाने में अब तक रहे असफल रक्सौल।( vor desk )।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नदी विकास व गंगा संरक्षण, जल शक्ति मंत्रालय (भारत सरकार) ने सरिसवा नदी प्रदूषण मामले में बीते 30 जून को बिहार सरकार के एसपीएमजी (स्टेट लेवल प्रोग्राम मैनेजमेंट ग्रुप) को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ में निबंधित अपील के आलोक में जारी किया गया है। इसकी जानकारी नमामि गंगे से जुड़े राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अनुभाग अधिकारी दिनेश कोछड़ ने डॉ. शलभ को मेल के जरिये दी है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इस मामले को रवि परमार, सचिव, लघु जल संसाधन विभाग समेत जल संसाधन विभाग, बिहार को आवश्यक क...
अखिल भारतीय महिला माड़वाड़ी सम्मेलन रक्सौल द्वारा  आयोजित दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

अखिल भारतीय महिला माड़वाड़ी सम्मेलन रक्सौल द्वारा आयोजित दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय महिला माड़वाड़ी सम्मेलन रक्सौल द्वारा पंचायती मंदिर में आयोजित दस दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ। महिला सम्मेलन की अध्यक्षा बीणा गोयल के अध्यक्षता में सम्पन्न सिलाई प्रशिक्षण में कपड़ा कटिंग करना,मशीन चलाना,पटियाला सलवार,कूर्ती,ब्लाउज, पेटीकोट काटना और सिलाइ करना सिखाया गया।इस 10 दिवसीय निशुल्क सिलाई केंद्र के प्रशिक्षक सुमनलता ने सलोनी कुमारी, नेहा कुमारी, सिमरन कुमारी, सुमन कुमारी, सविता, नंदिनी, उर्वशी, जूली कुमारी, गीता कुमारी, पूजा कुमारी, निधि कुमारी, नंदनी कुमारी, नैना कुमारी, पूजा कुमारी, रूबी कुमारी, डोली कुमारी मिश्रा, अंजली मिश्रा, रीना देवी, मनीषा कुमारी, प्रतिमा कुमारी, अंजली कुमारी, जूली कुमारी, निशा कुमारी, रीमा कुमारी, सेजल, अंजली, प्रिया कलवार, किरण देवी, ममता देवी, नेहा कुमारी, प्रिया खातून सहित कुल 32 लड़कियों को सिलाई स...
रक्सौल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, नियमित व स्वैच्छिक रक्तदान पर बल!

रक्सौल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, नियमित व स्वैच्छिक रक्तदान पर बल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।शहर के श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रक्सौल के बैनर तले डंकन अस्पताल रक्सौल के डाक्टरों ,एवं लैब टेक्नीशियन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के सचिव श्रीकैलाश चन्द्र काबरा , बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन सह सीमा जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष महेश अग्रवाल , सचिव सीताराम गोयल , भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा वीणा गोयल, सचिव सोनू काबरा, डंकन अस्पताल के डॉ. संजीव , डॉ.आमलाने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में अपनी सेवा प्रदान करने आये डंकन अस्पताल के डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को पुष्प पौधा एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्म्मानित किया गया।इस मौके पर डंकन अस्पताल के डॉ . संजीव ने कहा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!