राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को एईएस/जेई का दिया गया प्रशिक्षण
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल शहर के पुराने एक्सचेंज रोड स्थित राष्ट्रीय गांधी प्राथमिक विद्यालय में एईएस/ जेई को ले कर बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी व पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ मुराद आलम ने बताया कि मस्तिष्क ज्वर प्रत्येक वर्ष गर्मी के महीने में अप्रैल माह से जुलाई तक खास तौर से मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण आदि जिलों में फैलता है ।अधिकतर केस इसी समय मिलते हैं । इस रोग से 1वर्ष की उम्र से 15 वर्ष तक के बच्चे प्रभावित होते हैं । चमकी से बचने के लिए बच्चों को धूप से बचना ,पानी एवं आवश्यकतानुसार ओ आर एस की घोल पीना, दिन में दो बार स्नान करना, हाथों को साबुन से अच्छी तरह सफ़ाई करना, कच्ची या अधपके लीचियों से परहेज़ करना,रात में भरपेट भोजन के उपरांत कोई मीठी चीज़ खा कर मच्छर दानी लगा कर सोना,अपने आसपास भी मच्छ...









