एसएसबी( एएचटीयू)ने नाबालिग नेपाली लड़की को शातिर प्रेमी से बचाया
रक्सौल।(vor desk)। एसएसबी( एएचटीयू)ने एक पीड़ित 16 वर्षीय नाबालिग नेपाली लड़की को रेस्क्यू किया है।उसे 3 व्यक्ति रक्सौल के पंटोका के रास्ते एसएसबी पोस्ट के पास से भारत में कहीं बड़े शहर में ले जाने की तैयारी में थे।इस बीच रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई, जिसको देख दो लड़के नेपाल की तरफ भागने में सफल रहे, जबकि एक युवक जावेद खान को पकड़ लिया गया। मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय रक्सौल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने जब जावेद खान ने पूछताछ की तो उसने बताया कि भागने वाला इरफ़ान अहमद और सलीम मियां नेपाल के रहने वाले थे। जावेद ने यह भी स्वीकार किया कि वो नाबालिग लड़की से शादी करने वाला था। उसने लड़की का नाम भी बदल दिया था।उसके बाद आफन्त नेपाल, बीरगंज की समन्वयक अधिकारी सुनीता सापकोटा के समक्ष काउंसिलिंग में नाबालिग लड़की ने बताया कि जावेद खान उसके पिताजी के होटल में आता था। वहीं जावेद...









